30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के शिवराज को हराकर भाजपा के ही बसंत शर्मा बनें जनपद अध्यक्ष

भाजपा के शिवराज को हराकर भाजपा के ही बसंत शर्मा बनें जनपद अध्यक्ष

2 min read
Google source verification
भाजपा के शिवराज को हराकर भाजपा के ही बसंत शर्मा बनें जनपद अध्यक्ष

भाजपा के शिवराज को हराकर भाजपा के ही बसंत शर्मा बनें जनपद अध्यक्ष


मंदसौर.
जिले की तीन जनपद पंचायतों के अध्यक्ष के लिए बुधवार को हुए निर्वाचन में दो जगहों पर भाजपा को सफलता मिली तो एक जगह कांग्रेस ने अपना अध्यक्ष बनाया है। पूर्ववत संभावना के अनुसार ही तीना जनपदों में परिणाम आए है। लेकिन मंदसौर जनपद पंचायत में कांग्रेस ने उम्मीदवार ही अध्यक्ष के लिए नहीं उतारा है। ऐसे में भाजपा के खेमे से ही दो उम्मीदवारों के बीच अध्यक्ष को लेकर मुकाबला हुआ। भाजपा ने सहमति नहीं बनने के कारण अधिकृत प्रत्याशी किसी को नहीं बनाया था। ऐसे में जीत भी भाजपा की हुई और हारा भी भाजपा से जुड़ा प्रत्याशी है। वहीं भानपुरा में कांग्रेस ने अपना अध्यक्ष बनाया तो सीतामऊ में निर्विरोध ही जनपद अध्यक्ष चुनी गई।


शर्मा मंदसौर, पाटीदार भानपुरा तो सीतामऊ रुकमणबाई बनी अध्यक्ष
२५ जनपद सदस्यों वाली मंदसौर जनपद पंचायत में भाजपा के बीच ही अध्यक्ष को लेकर मुकाबला हुआ। शिवराजसिंह घटावदा व बसंत शर्मा दोनों भाजपा खेेेमे के ही अध्यक्ष का चुनाव लड़े। जनपद के बाहर बीजेपी संगठन के तमाम पदाधिकारियों व दिग्गजों का जमावड़ा भले ही लगा रहा लेकिन पार्टी की और से प्रत्याशी अधिकृत नहीं किया। ऐसे में मतदान हुआ और बसंत शर्मा ने जीत हासिल की और वह जनपद पंचायत के अध्यक्ष बने। भाजपा के ही शिवरासिंह घटावदा को ११ तो बसंत शर्मा को १४ मत मिलें। वहीं सीतामऊ में रुकमण बाई मांगीलाल सूर्यवंशी जनपद पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध चुनी गई। तो भानुपरा में कांग्रेस के पास बहुमत था और पूर्व मंत्री सुभाष सोजतिया के समर्थन के चलते पहले ही विजय पाटीदार को अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा था और हुआ भी वहीं और विजय पाटीदार चुनाव जीत गए। पाटीदार ने भाजपा के सुनीता संजय तिल्लानी को हराया है।


आज दो जनपदों के चुने जाएंगे अध्यक्ष
वहीं दूसरे और गुरुवार को जिले की बची हुई दोनों जनपद गरोठ व मल्हारगढ़ में जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन होंगे। इन दोनों ही जनपद में मतदान भी अंतिम चरण में पूरा हुआ था। ऐसे में अब अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के निर्वाचन भी एक साथ गुरुवार को होने जा रही है। मल्हारगढ़ को लेकर भाजपा आश्वस्त है तो वहीं गरोठ में अलग-अलग समीकरण बन रहे है।


अध्यक्ष के लिए नहीं उपाध्यक्ष के लिए अधिकृत प्रत्याशी
भाजपा संगठन व पार्टी के नेता पिछले कई दिनों से सभी निर्वाचित सदस्यों को अलग-अलग जगहों पर घुमा रहे थे तो संगठन के नेताओं ने भी वन टू वन चर्चा कर एकता की घुंटी दी, लेकिन बात नहीं बनी। आलम यह रहा कि संगठन सहमति नहीं बनवा पाया। इसलिए अध्यक्ष के लिए अंतिम समय तक कोशिश के बाद भी सहमति नहीं बनी। तो अध्यक्ष के लिए पार्टी ने अधिकृत घोषित नहीं किया। पार्टी शिवराज घटावदा को अधिकृत कर रही थी ऐसे में बसंत शर्मा ने भी लडऩे की बात कही। तो पार्टी ने कदम पीछे खींचे। दोपहर बाद उपाध्यक्ष के चुनाव हुए तो भाजपा ने ममता विरम धनगर को अधिकृ़त प्रत्याशी घोषित किया। कांग्रेस ने अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी नहीं उतारा लेकिन उपाध्यक्ष के लिए श्याम गुगर चुनाव लड़े। जीत बीजेपी की हुई और ममता विरम धनगर उपाध्यक्ष बन गई। ममता धनगर को १६ तो श्याम गुगर को ९ वोट मिलें।