15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केरल के कलाकार अब शहर की दीवारों पर उकेरेंगे थ्रीडी चित्रकारी

सांस्कृतिक धरोहर व भारतीय संस्कृति से संबंधित चित्र दीवारों पर उकेंरेंगे

2 min read
Google source verification
patrika

मंदसौर. दिल्ली की यूथ पाठशाला फाउंडेशन और असम की मेट्रोपॉलिस एशिया संस्थान (सतरंगी भारत) के कलाकार अब शहर के सार्वजनिक स्थलों की दीवारों को रंगीन करने के लिए तैयार है। इस टीम में अब केरल के अलावा राजस्थान व मध्यप्रदेश के करीब १८ कलाकार ओर शामिल होने वाले है। यह टीम चिन्हित सभी स्थानों पर थ्रीडी (३डी) पेंटिंग करेगी। इस पेंटिंग की खासियत यह है कि इसे देखने पर ही जीवंत स्थिति का प्रतीतहोता है। करीब चार-पांच दिन में यह कलाकार मंदसौर पहुंचने वाले है। चूंकि स्वच्छता अभियान के तहत नगरपालिका ने टीम को ३० दिसंबर तक शहर के चिन्हित सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, डिवाइडरों पर आकर्षक चित्रकारी करने की समय सीमा दी है, ऐसे में टीम में अब केरल के कलाकारों के साथ ही २८ कलाकार शामिल हो जाएंगे। पूरी टीम ३० दिसंबर से पहले शहर के चिन्हित स्थानों पर अनूठी चित्रकारी करेगी।

शहर के रामटेकरी क्षेत्र स्थित आयकर कार्यालय की दीवार पर तीन थीम पर आकर्षक चित्रकारी की जाएगी। इस थीम में मंदसौर का सांस्कृतिक धरोहर, मप्र के पुरामहत्व व संस्कृति की झलकियां, भारत की राष्ट्रीयता से जुड़ी कलाकृतियां उकेरी जाएगी। इसमें कत्थक नृत्य सहित अन्य नृत्य को भी दर्शाया जाएगा। आयकर अधिकारी अजीत कुमार पिल्लई ने बताया कि विभाग की दीवारों पर तीन थीम को लेकर चित्रकारी की जाना है। इसके लिए सतरंगी भारत टीम ने कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। संभवत: गुरुवार से चित्रकारी प्रारंभ हो जाएगी।

बस स्टैंड सहित शहर की कई दीवारों पर होगी चित्रकारी : नगरपालिका कार्यालय एवं आसपास के क्षेत्र की दीवारों पर चित्रकारी के बाद अब शहर के सार्वजनिक स्थलों पर चित्रकारी के लिए सतरंगी भारत टीम ने केरल के कलाकारों को बुलाया है। करीब ५ कलाकार एक-दो दिन में शहर आने वाले है। इसके बाद शहर के महाराणा प्रताप बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थलों की दीवारों सहित डिवाइडरों पर आकर्षक चित्रकारी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि गतदिवस नपा के सम्मेलन में शहर के सामुदायिक शौचालय व सार्वजनिक स्थलो पर चित्रकारी कराने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।

रेलवे स्टेशन पर ग्राफिटी चित्रकारी का कार्य पूर्ण : शहर के रेलवे स्टेशन की दीवारों पर ग्राफिटी व थ्रीडी चित्रकारी कार्यपूर्णहो गया है। स्टेशन की दीवारों पर भगवान पशुपतिनाथ महादेव मदिर व शिवना नदी, भगवान पशुपतिनाथ महादेव का चित्र, शामगढ़ क्षेत्र स्थित धर्मराजेश्वर मंदिर सहित एक-दूसरे से जुड़े हुए अल्फाबेट अक्षर व राशियों की कलाकृतियां आकर्षक ढंग से उकेरी गई है। इन कलाकृतियों के कारण रेलवे स्टेशन काफी सुंदर व आकर्षक दिखने लगा है। स्वच्छता को लेकर भी रेलवे स्टेशन पर कई कलाकृतियां बनाई गई है। उल्लेखनीय है कि मंदसौर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-२ पर ८१४५ वर्गफीट की दीवार पर की गई चित्रकारी को लेकर लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड की दिल्ली की टीम ने निरीक्षण किया है। जांच के बाद इस चित्रकारी को रिकार्ड में शामिल तो कर लिया गया है। लेकिन अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

यह दीवार रिकार्ड में शामिल हो जाएगी : केरल व राजस्थान के करीब १८ कलाकार ओर टीम में शामिल होने वाले हैं। रेलवे स्टेशन पर चित्रकारी का कार्य पूर्ण हो चुका है। मंदसौर स्टेशन पर की चित्रकारी मुबंई के बाद सबसे बड़े आकार वाली है। मुंबई के आर्ट कॉलेज में ३१०० वर्गफीट में यह चित्रकारी हुई है। अभी लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड की टीम ने आधिकारिक घोषणा नहीं है। जैसे ही आधिकारिक घोषणा होती है मंदसौर की यह दीवार रिकार्ड में शामिल हो जाएगी। -निलेश नागर, प्रोजेक्ट प्रभारी