24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्शन करने जा रहे इंस्टाग्राम पर लाइव चारों दोस्तों की कार ट्राले में जा घुसी , तीन की मौत-1 गंभीर

- चारों दोस्तों उज्जैन से सांवरिया जी के दर्शन करने जा रहे थे

2 min read
Google source verification
big_accident_in_mp.jpg

मंदसौर। उज्जैन से दर्शन करने सांवरिया जी (राजस्थान) जा रहे चार दोस्तों की कार फोरलेन बायपास पर वायडी नगर थाना क्षेत्र में ट्राले में घुस गई। इसमें तीन की मौत हो गई। एक गंभीर इंदौर में भर्ती है। हादसे के वक्त चारों दोस्त इंस्टाग्राम पर लाइव थे। उज्जैन में बैठे दोस्त उन्हें देख रहे थे। तभी धमाके की आवाज हुई और लाइव बंद हो गया। लाइव देख रहे दोस्तों को तभी हादसे की आशंका हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से राजस्थान के नयागांव से ट्राले को जब्त कर केस दर्ज किया है।

एकादशी पर सोमवार रात 10.30 बजे कार से रितिक उर्फ रजनीश (27) पिता दिलीप गिरिया, संजय उर्फ अजय सिंह (22) पिता संतोष सिंह राणा, विजय सिंह उर्फ नोडी (24) पिता कमल सिंह चैहान और लक्की (19) पिता अनिल धाकड़ उज्जैन सांवरियाजी के लिए निकले थे। रितिक कार चला रहा था। पास बैठा अजय इंस्टा पर लाइव था।

12.30 बजे भाई से की थी बात
बताते हैं, रितिक की आखिरी बार रात 12.30 बजे बड़े भाई कुलदीप से बात हुई थी। इसके बाद हादसा हुआ और रितिक, संजय और विजय की मौत हो गई। लक्की को गंभीर है।

बताया जाता है कि चारों बेहद नजदीकी दोस्त थे। इनमें से मृतक रितिक उज्जैन में लक्ष्मी ट्रेडर्स नाम से सरिया सीमेंट की दुकान चलाता था। परिवार में बड़ा भाई और माता-पिता हैं। हादसे के वक्त रितिक ही ड्राइव कर रहा था।मृतक विजय को सभी नोडी बुलाते थे, उसने गाड़ी के पीछे भी नोडी लिखा रखा था। कार विजय की थी। उसका पहले धार में कपड़े का कारोबार था, लेकिन कुछ दिनों से वह वापस उज्जैन आ गया था। यहां ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करने लगा था। विजय की बहन की शादी हो गई है। अब परिवार में बुजुर्ग पिता है, जो पैरालिसिस से पीड़ित है। पिता फॉरेस्ट विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी हैं।

मृतक संजय सिंह बीकॉम थर्ड ईयर का छात्र था और आर्मी की तैयारी कर रहा था। उसके दोस्तों ने बताया कि संजय को पूरा विश्वास था कि वह आर्मी जॉइन कर लेगा। इसके लिए उसने सिक्स पैक ऐब्स भी बनाए थे। घायल लकी के सिर में गंभीर चोट है, गले में कांच के टुकड़े लगे हैं। लकी भी अपने परिवार में इकलौता है। घर में बहन और पिता है। वह भी कॉलेज स्टूडेंट है।