26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदसौर

video कांग्रेस नेताओं ने लगाए भाजपा पर पार्टी बदलने के लिए दबाव बनाने का आरोप तो भाजपा बोले उनके नेता की तरह यह भी झूठ बोल रहे

कांग्रेस नेताओं ने लगाए भाजपा पर पार्टी बदलने के लिए दबाव बनाने का आरोप तो भाजपा बोले उनके नेता की तरह यह भी झूठ बोल रहे

Google source verification


मंदसौर.
साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है लेकिन किसान आंदोलन वाले जिले में किसानों से लेकर दल-बदल वाले मुद्दें पर जिले की सियासत में उबाल आ गया है। कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को बीजेपी पर उनके नेताओं से दल-बदल के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया तो बीजेपी ने उनके राष्ट्रीय नेता की तरह यहां के नेता भी झूठ बोल रहे है। तो वहीं कांग्रेस नेताओं मुआवजा देने के नाम पर सरकार पर सर्वे में कम नुकसान बताकर किसानों को राहत नहीं देने का षड्यंत्र रचने का भी आरोप लगाया है। दरअसल, श्ुाक्रवार को मुख्यमंत्री द्वारा लागू की गई युवा नीति व किसानों के मुद्दें पर प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस ने भी प्रेसवार्ता की। इसमें कांग्रेस के जिला संगठन मंत्री राजेश रघुवंशी ने बीजेपी पर सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने कांग्रेस के कई नेताओं से पार्टी बदलने के लिए संपर्क किया तो हर तरह से दबाव भी बनाया। उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपीन जैन ओर उनसे बीजेपी द्वारा संपर्क किया तो दबाव भी बना रहे है। इसके साथ यह भी कहा कि जिले में अन्य कई नेता है जिन पर जब कांग्रेस छोड़ भाजपा में ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने के समय संपर्क कर दबाव बनाया गया।
प्रशासन को कम नुकसान आंकड़ों में बताने के निर्देश
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीजेपी की सरकार किसानों को मुआवजा नहीं दे रही है। ओलावृष्टि से फसलें चौपट है। कांग्रेस बिना सर्वे मुआवजा देने की मांग कर रही है। दावा किया गया ३०० गांवों में फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं यह भी कहा कि पहले भी नुकसान हुआ पर मुआवजा बीजेपी सरकार ने नहीं दिया ओर अब भी प्रशासन को सरकार ने साफ निर्देश दे रखा है कि नुकसान अधिक ना बताए। ऐस में बीमा योजना व मुआवजा दोनों ही नहीं देना पड़ेगा। यह सरकार का किसानों को मुआवजा नहीं देन का षड्यंत्र है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपीन जैन ने कहा कि किसानों के मुद्दों पर सडक़ो पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। साथ ही कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए वह बूथ स्तर तक आगामी दिनों में पहुंचेगे। जिला कार्यकारिणी में युवाओं को मौका देने के साथ वरिष्ठो का भी समन्वय रखने की बात कही। तो वहीं जिले में अफीम जो अर्थव्यवस्था तय करती है उसके लिए अफीम नीति में नुकसानी पर किसानों को राहत देने के प्रावधान के साथ फसलों में ३० प्रतिशत से मापदंड से हटकर जितना नुकसान है उतना प्रतिशत मुआवजा देने की बात भी कही। जिलाध्यक्ष जैन ने कहा कि ऋण वसूली की तारीख बढ़ाना चाहिए। वर्तमान में किसान को नुकसान हुआ है। पूर्व जिलाध्यक्ष नवकृष्ण पाटील, प्रकाश रातडिया, पूर्व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री महेंद्रसिंह गुर्जर, प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सोमिल नाहटा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हनीफ शेख, जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी मौजूद थे।
युवाओ से लेकर किसानों के साथ सरकार कर रही छलावा
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार युवाओं व किसानों के साथ छलावा कर रह है। हर दिन घोषणाओं से लेकर योजनाएं लागू कर रहे है, लेकिन जमीन हालात किसानों की भी खराब है और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रही है। सरकारी भर्तिया निकालकर उउससे सरकार बड़ी राशि कमा रही है पर नियुक्तियां नहीं दे रही है। देश के साथ प्रदेश में भी सरकार कट्टरता की राजनीति कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष रातडिय़ा ने कहा कि सरकार आज तक वर्ष २०१७ में हुए किसान आंदोलन में गोलीकांड की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं कर रही है।
झूठ बोलने की परंपरा निभा रहे है
कांग्रेस में झूठ बोलने की परंपरा है। इनके नेता ने भी झूठ बोला था तो सचा भी हुई ओर सदस्यता भी चली गई। यहां के नेता भी झूठ बोल रहे है। बिना तथ्य के आरोप लगा रहे है। -नानालाल आटोलिया, जिलाध्यक्ष,भाजपा