2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कार्पियों की टक्कर से हाईवे क्रॉस कर रहे युवक की मौत

स्कार्पियों की टक्कर से हाईवे क्रॉस कर रहे युवक की मौत

2 min read
Google source verification
Accident

महाराष्ट्र के अमरावती के मेलघाट में भीषण सड़क हादसा


दलौदा.
क्षेत्र से गुजर रहे फोरलेन पर असुरक्षा के इंतजामों से आए दिन हादसे हो रहे है। लेकिन बीती रात्रि 10 बजे चौपाटी पर तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने हाईवे क्रॉस कर रहे युवक को चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसी घटना को लेकर गुरुवार को हाईवे पर शव रखकर परिजनों व ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। एक घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। फोरलेन पर सुरक्षा के इंतजामों के अभाव में बढ़ते हादसों को लेकर लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बाद में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भरोसा दिलाया इसके बाद शव हाईवे से उठाने को परिजन तैयार हुए। प्रदर्शन के दौरान समाज की महिलाएं भी हाईवे पर पहुंची और विरोध किया।
रात को चोरहा क्रास कर रहा युवक को स्कार्पियों वाहन ने टक्कर मार दी। इससे नारायण पिता धारा सिंह गाडिलोहर की मौत हो गई। गुरुवार को उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय नगर की जनता आक्रोशित हो गई ओर शव को मुख्य फोरलेन मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया। लोगों की मांग थी कि मृतक अत्यधिक गरीब है इसे टोल कंपनी व शासन मुआवजा दे तथा तीनों चोरहा पर स्पीड ब्रेकर तथा संकेतक लगाए जाए। चक्काजाम के दौरान थाना प्रभारी संजीव सिंह परिहार ने लोगों को समझाने की कोशिश की तो जनता का आक्रोश और भडक़ गया और टोल कंपनी से लेकर प्रशासन व पुलिस के खिलाफ ही नारेबाजी करने लगी। इसी बीच तहसीलदार रश्मी श्रीवास्तव व नायब तहसीलदार संजय मालवीय पहुंचे। उन्होंने फोरलेन की कमियों को दूर कराने का आश्वासन दिया तथा म्रतक को 15 हजार की तत्काल आर्थिक सहायता दी। इसके बाद मामला शांत हुआ और जाम खुला।
फोरलेन विसंगतियों को लेकर लगातार नगरवासी उठा रहे मांग
नगरवासियों द्वारा कइ बार ज्ञापन के माध्यम से फोरलेन में विसंगतियों को लेकर मामला उठाया गया है। बावजूद प्रशासन ने फोरलेन पर इन विसंगतियों को सुधार करवाने और सुरक्षा इंतजाम कराने में रुचि नहीं ली। इसी कारण यह हादसें लगातार हो रहे है। स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग हो रही है। मृतक नारायण सिंह की पत्नी गर्भावस्था में है और उसकी आर्थिक इस्थिति बहुत कमजोर है। अधिकारियों द्वारा टोल कंपनी के मैनेजर व कर्मचारियों को कई बार फोन लगाया लेकिन किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया। ग्राम पंचायत द्वारा भी ५ हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई। जाम के दौरान काफी संख्या में महिला भी फोरलेन मार्ग पर बैठी रही। जाम के दौरान आम नागरिकों ने एम्बुलेंस व सेना के वाहन को जाने दिया।