19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश में विकास के नए आयाम गढऩे को तैयार ‘गरोठ जंक्शन’

विकास द्वार, हो गया तैयार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे

less than 1 minute read
Google source verification
mandsaur news

mandsaur news


मंदसौर

यह रतलामए मंदसौर और झाबुआ जिले से होकर गुजरेगा। तीनों जिलों में एक्सप्रेस वे की लंबाई करीब 244 किमी है। जिले में होकर गुजरने वाले दिल्लीण्मुंबई एक्सप्रेस 102ण्8 किलोमीटर में 92 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। और 8 फीसदी कार्य जो बसई पुल है। उसका निर्माण होना शेष रह गया है। इसके अलावा नहीं के बराबर कार्य होना है। अधिकारियों की माने तो फरवरी तक मंदसौर जिले में इसका कार्य पूरा हो जाएगा।
तीन जिलों से होकर जाने वाले इस एक्सप्रेस से बड़ा फ ायदा मालवावासियों को होगा। एक्सप्रेस वे से उज्जैन इंदौर के लिए नई राहे खुलेंगी। गरोठ के पास जंक्शन तैयार हो गया है। इससे जोड़ते हुए उज्जैन तक फोरलेन का निर्माण होगा। इसके बाद गरोठ से इंदौर की दूरी करीब ढाई घंटे रह जाएगी। अभी 254 किमी का सफर तय करने में करीब चार घंटे लग जाते हैं। इस फोरलेन का भी भूमिपूजन हो गया है। यह भी 2024 तक अपना स्वरूप लेने लगेगा।
01 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे।
2023 से पहले निर्माण का लक्ष्य।
ऐसे समझें निर्माण
एक्सप्रेसण्वेण् दिल्ली से मुंबई इससे लोग दिल्लीण् मुंबई का सफर 12 से 14 घंटे में तय कर सकेंगे। एक्सप्रेस वे की कुल अनुमानित लागत करीब एक लाख करोड़ रुपए है। मध्यप्रदेश से गुजरने वाले हिस्से को बनाने में सरकार 10 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रही है।
गरेाठ में जंक्शन हो गया तैयार
एक्सप्रेस वे पर मंदसौर जिले के गरोठ के पास बरडिया अमरा में 360 बीघा में जंक्शन तैयार किया गया है। एक्सप्रेसण्वे के लिए मध्यप्रदेश के तीन जिलों के 137 गांवों की करीब 2500 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की गई है। लगभग सभी किसानों को मुआवजा दे दिया गया है।