14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विद्यार्थी ऐसा क्या करेंगे कि मुख्यमंत्री शिवराज उन्हें घर बुलाकर पिलाएंगे कॉफी

18 हजार विद्यार्थियों में से होगा ६ छात्रों का चयन

2 min read
Google source verification
patrika

cm shivraj singh

मंदसौर । प्रदेश सहित जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान परीक्षा मंगलवार को आयोजित हुई। प्रदेश मंत्री अश्विन राय इस परीक्षा में १७ हजार विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें से सबसे ज्यादा अंक लाने वाले ६ विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भोपाल अपने निवास पर बुलाएंगे। वे उनके साथ बैठ चर्चा भी करेंगे और उन्हें कॉफी पिलाएंगे। हालांकि प्रतियोगिता के परीक्षा परिणाम आना शेष है लिहाजा यह तारीख तय नहीं हुई है कि मुख्यमंत्री चौहान कब अपने निवास पर बुलाएंगे। मंगलवार की सुबह जिला मुख्यालय के संजय गांधी स्टेडियम सहित जिले में कई स्थानों पर मेरे दीनदयाल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुई। शहर में जहां ५ हजार विद्यार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हुए, वहीं जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रो पर १२ हजार विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
40 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए
जिले में स्कूल विद्यार्थियों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। इसमें ४० वस्तुनिष्ठ प्रश्नो के उत्तर दिए। इसके अलावा २५० शब्दो का एक निंबध भी लिखा। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में अनेक प्रश्न भारतीय जनता पार्टी व प्रदेश सरकार से जुड़े हुए थे। जैसे राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की स्थापना किसने की, दीनदयाल उपाध्याय का जन्म कब हुआ, उनका व्यक्तिवाद क्या है, उनके धर्म के मूल तत्व क्या है। यहां यह भी पूछा गया कि किस प्रधानमंत्री के काल में आपातकाल लगाया गया था। शहर के नूतन स्टेडियम में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें हजारों विद्यार्थियों ने डेढ घंटे तक प्रश्न-पत्र हल किया। परीक्षा १०० पूर्णांक की थी, सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के लिए २ अंक निर्धारित थे, वहीं निंबध लेखन के लिए २० अंक निर्धारित किए गए थे। इसमें विद्यार्थियों को अलग-अलग सेट के अनुसार प्रश्न- पत्र का वितरण किया गया।


Jjagdish vasuniya IMAGE CREDIT: jagdish vasuniya

इन्होंने भी किया संबोधित
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्य सभा सांसद एल गणेशन ने कहा कि देश के कई महापुरूषो और भारत के इतिहास को बताने और इतिहास के बारे में छात्रो को जानकारी देकर भारत को भारत से जोडऩे का कार्य युवा मोर्चा ने मध्यप्रदेश ने किया। सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि भारत को विश्व गुरू बनाना है तो उसमें युवाओं के योगदान की आवश्यकता है देश का युवा ही भारत को विश्व गुरू बना सकता है देश और प्रदेश के लाखो लाख विद्यार्थी आज पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं देश के महापुरूषो के इतिहास को परीक्षा के माध्यम से बताया। विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने कहा कि एक स्थान पर बैठ कर हजारो छात्र परीक्षा दे रहे है। मध्य प्रदेश व देश की सरकार द्वारा छात्र हित में लिए गए निर्णय की जानकारी इस परीक्षा में पूछी गई है। अंजुमन मदरसा की छात्राओं ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता आयोजन में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मदनलाल राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी, नपा अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार, भाजपा जिला महामंत्री अजयसिंह चौहान, महेन्द्र चौरडिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश चंदवानी व संजय मुरडिया उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष हितेश शुक्ला, युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष नितिन ब्रिजवानी, महेन्द्र परिहार, मदन माली, मनीष नामदेव, राहुल तरवेचा, अजय शर्मा, गणेश फगवार, संजय शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे। संचालन युवा मोर्चा महामंत्री जीवन शर्मा ने किया। आभार प्रहलाद डगवार ने माना।