4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीचर को हनीट्रैप में फंसाने वाली युवती साथी के साथ गिरफ्तार, ऐसे बनाया था शिकार

टीचर को हनीट्रैप में फंसाकर युवती ने साथियों के साथ मिलकर ऐंठ लिए थे 8 लाख रुपए...

2 min read
Google source verification
honeytrap.jpg

,,

मंदसौर. मंदसौर में एक टीचर को हनीट्रैप में फंसाकर उससे 8 लाख रूपए वसूले जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने टीचर को फंसाने वाली युवती व उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है जबकि उनका एक साथी अभी भी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। टीचर को प्रेमजाल में फंसाकर युवती ने ब्लैकमेल कर उससे 8 लाख रुपए वसूल लिए थे जिसकी शिकायत टीचर ने पुलिस में दर्ज कराई थी और उस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा है।

टीचर को हनीट्रैप में फंसाया
पुलिस ने बताया कि एक सरकारी शिक्षक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 29 दिसंबर को उसकी पहचान के साजिद नाम के व्यक्ति ने उसे पार्टी करने के लिए मंदसौर बुलाया था। वह जब मंदसौर आया तो साजिद के साथ एक युवती भी थी। तीनों ने साथ में पार्टी की और इसी दौरान साजिद व युवती ने मिलकर उसे कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिससे वो बेहोश हो गया। बेहोश होने के बाद दोनों उसे जनता कॉलोनी के एक मकान में ले गए जहां युवती के साथ उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बनाए। इसी दौरान एक दूसरा युवक आया और उसने मारपीट करते हुए धमकाया और 8 लाख रुपए की डिमांड की किसी तरह शिक्षक ने बदनामी के डर से अपने रिश्तेदार को बुलाकर पैसे मंगाए और तब कहीं जाकर आरोपियों के चंगुल से छूटा।

यह भी पढ़ें- मेहंदी लगाने के बहाने घर बुलाया और भाई के सामने परोसा

पुलिस में दर्ज कराई थी शिकायत
आरोपियों के चंगुल से छूटकर टीचर अपने रिश्तेदार के साथ पुलिस थाने पहुंचा था और अपनी आपबीती बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और मामले की जांच में जुट गई। टीचर को ब्लैकमेल कर आठ लाख रूपए वसूलने वाली युवती व एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साजिद पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है जबकि उनका तीसरा साथी ईश्वर फिलहाल फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस फिलहाल गिरफ्त में आए युवक-युवती से पूछताछ कर रही है अंदेशा है कि इस तरह से दोनों ने और भी लोगों को अपना शिकार बनाया है।

देखें वीडियो-