19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदसौर

video आधी रात को आंधी-तूफान के साथ शहर सहित जिलेभर में झमाझम बारिश

आधी रात को आंधी-तूफान के साथ शहर सहित जिलेभर में झमाझम बारिश

Google source verification

मंदसौर.
शहर सहित जिले में बीती रात को जोरदार बारिश हुई। आंधी-तूफान के साथ बारिश का दौर शुरु हुआ। झमाझम बारिश के बीच शहर की सडक़ो पर जलजमाव की स्थिति बन गई। मानो मानसून के दिन हो। शहर में गीताभवन अंडरब्रिज सहित कई जगहों पर नालियां भी ओवरफ्लो हो गई। संजीत नाका क्षेत्र में निर्माणाधीन ओवरब्रिज में की गई खुदाई और यहां संकेतक भी नहीं लगाए। ऐसे में यहां एक कार पानी में उतर गई। गनीमन रही की यहां बड़ा हादसा नहंी हुआ। रात में शहर में एक इंच से अधिक बारिश हो गई। जिले में भी तेज बारिश हुई। लेकिन मंदसौर में रात की बारिश सबसे अधिक थी। बारिश के बाद मंगलवार को सुबह फिर से उमस की गर्मी का दौर शुरु हुआ। उमस की गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। वहीं रात में बारिश के दौरान बिजली गुल होने के कारण लोगों की परेशानियां भी बढ़ी।


मानसून के पहले उमस की गर्मी ने बढ़ाई परेशानी
नोतपा गुजरने के बाद अब प्री-मानसून जिले में सक्रिय हो गया है। प्री-मानसून की बारिश के बीच उमसभरी गर्मी ने लेागों को परेशान कर रखा है। वहीं २५ जून तक जिले में मानसून के दस्तक देने का अंदेशा भी मौसम विभाग जता रहा है। ऐसे में इस बार मानसून के १० दिन देरी से आने की संभावना है। आम तौर पर १५ जून को मानसून का आगमन माना जाता है। इधर प्री-मानसून मेंटेनेंस के बिजली कंपनी के तमाम दावों के बाद भी कटौती का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।


प्री-मानसून की बारिश ने खोली नपा के दावों की पोल
इधर प्री-मानसून की बारिश ने ही नपा के तमाम दावों की पोल खोल दी है। पहली ही बारिश ने शहर के सभी बड़े नाले ओवरफ्लो होकर सडक़ो पर कीचड़ व गंदगी जमा हो गए। इधर सडक़ो पर नालों का पानी जमा होने से गंदगी फैल गई। गीताभवन अंडरब्रिज सहित शहर के कई जगहों पर पानी भर गया। इसके कारण सुबह हुई तो सडक़ो पर नालों की गंदगी जमा हो गई। कई जगहों पर कीचड़ भी फैल गया। संजीत ओवरब्रिज क्षेत्र में भी बारिश का पानी गड्ढों में जमा होने से निकासी के इंतजाम करना पड़े। रात में हुई बारिश ने मानसून पूर्व नपा व बिजली कंपनी के तमाम दावों की हकीकत बया कर दी। लोग परेशान होते रहे।


मंडी में भीगी लहसुन, किसान होते रहे परेशान
आधी रात को बारिश के कारण सबसे अधिक परेशानी मंडी में किसानों को ही। अचानक हुई बारिश के कारण किसानों को उपज को संभालने का मौका भी नहीं मिला। मंडी में लहसुन की सबसे अधिक फसल खुले प्रांगण में थी। किसान भी मंडी में रात रुके थे। अचानक आई बारिश के कारण उपज भीग गई। इस कारण कई किसानों की उम्मीदों की फसल इस बारिश से भीग गई। इस कारण मंगलवार को किसान मंडी में लहसुन सुखाते हुए नजर आए।