
तापमान बढ़ा तो बाजार में पसरा सन्नाटा, मिट्टी के मटको की सजी दुकानें
मंदसौर.
शहर सहित जिले में गुरुवार को सूर्य ने तेवर दिखाई तो गर्मी की दस्तक हुई। तापमान बढऩे के साथ गर्मी की दस्तक जिले में हुई तो चौराहों से लेकर सड़क दोपहर में सुनसान हो गई और हर और सन्नाटा दिखाई दिया।
गर्मी की दस्तक के साथ बाजार में मिट्टी के मटकों की मांग भी तेजी से बढ़ी और मटकों की दुकानें सजना भी शुरु हो गई। शहर में राजस्थान के शहरों से मटके बिक्री के लिए पहुंच रहे है। दो दिनों से तापमान बढ़ा और गर्मी का दौर शुरु हो गया। मार्च माह के दूसरे पखवाड़े के साथ गर्मी का एहसास जिलेवासियों को होने लगा। लेकिन गुरुवार को सूर्य के तेवर को देख इस बार अधिक गर्मी होने की बात आम तोर पर हर जगह होती रही। बाजार में शाम ५ बजे बाद रौनक नजर आई। मार्च माह में ही तापमान ३० का आंकड़ा पार कर गया।
चौराहें पड़े सुनसान, बाजार भी विरान
एक और तो कोरोना वायरत का डर और बढ़ रहा है। तो वहीं गर्मी भी अब तेज हो गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान ३३ तो न्यूनतम २० डिग्री था। ऐसे में बाजार भी पुरी तरह विरान है और चौराहें भी सुनसान पड़े है। गर्मी व कोरोना का एक साथ असर बाजारों में दिखाई दे रहा है। गांवों से शहरों से आने वाले लोगों की आवाजाही में कमी आई है।
मधुशालाओं की दुकानें बाजारों में सजी
एक और बाजार में देशी फ्रिज कहे जाने वाले मिट्टी के मटकों की दुकान नाहटा चौराहा से लेकर गांधी चौराहा, संजीत नाका सहित कई क्षेत्रों में सजने लगी है तो मधुशालाएं भी गर्मी के दिनों में अस्थाई रुप से शहर में विभिन्न जगहों पर लग चुकी है। गर्मी बढऩे के साथ इनकी मांग भी बढ़ी। शाम होते ही शहरवासी इनकी और रुख कर रहे है। ऐसे में दिनभर की गर्मी के बाद शाम को इन मधुशालाओं के यहां रौनक देखी जा रही है।
Published on:
20 Mar 2020 11:34 am
बड़ी खबरें
View Allमंदसौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
