
मंदसौर के शामगढ़ के रहने वाले एक आईटी इंजीनियर युवक की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। युवक का नाम रौनक मांदलिया है जो दिल्ली में आईटी इंजीनियर था और रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए अपने घर मंदसौर के शामगढ़ लौट रहा था। इसी दौरान ट्रेन से गिरने के कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गया और उनकी मौत हो गई। मृतक युवक रौनक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रौनक की बहन की शादी दीपावली के बाद होना है। घर के डेकोरेशन की तैयारियां चल रही हैं।
रक्षाबंधन से पहले भाई की मौत
जानकारी के मुताबिक रौनक दिल्ली में आईटी इंजीनियर था वो रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए दिल्ली से इंटरसिटी ट्रेन से शामगढ़ आ रहा था। लेकिन नींद लग जाने के कारण वो शामगढ़ स्टेशन पर नहीं उतर पाया। जब तक नींद खुली तो सुवासरा स्टेशन से भी ट्रेन चल पड़ी थी। हड़बड़ी में रौनक ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की और गिरकर घायल हो गया। ट्रेन से गिरने के कारण रौनक के पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए थे। उसे गंभीर हालत में मंदसौर से भीलवाड़ा रेफर किया गया था लेकिन भीलवाड़ा में इलाज शुरु हो पाता इससे पहले ही रौनक की मौत हो गई।
परिवार में छाया मातम
रौनक की मौत की खबर जैसे ही उसके शामगढ़ के वार्ड 9 स्थित परिवार वालों को लगी तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रक्षाबंधन पर भाई का इंतजार कर रही बहन भाई की मौत से सदमे में है और उसका रो-रोकर बुरा हाल है। रौनक के पिता गोविंद मांदलिया ने बताया कि रौनक अपनी बहन से बहुत प्यार करता था और रक्षाबंधन मनाने के लिए घर आ रहा था। इतना ही नहीं इस दीपावली के बाद बहन की शादी की है जिसके कारण घर के डेकोरेशन की तैयारियां चल रही थीं। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना में रौनक की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
देखें वीडियो- स्कूल की छात्राओं से छेड़खानी करता था कंडक्टर
Published on:
27 Aug 2023 04:51 pm
बड़ी खबरें
View Allमंदसौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
