मंदसौर.
मई माह के दूसरे पखवाड़े में जिले में बदलते मौसम के बीच गर्मी खूब तपा रही है। शुक्रवार को भी सुबह से मौसम साफ होने के साथ तेज गर्मी का दौर शुरु हुआ। तेज धूप के चलते तापमान भी बढ़ा और ४० डिग्री तक पहुंचा। शाम तक तेज धूप ने खूब तपाया। इस बीच अचानक आसमान पर बादल छाए और मौसम बदल गया और ठंडक आने लगी। शाम तक मौसम ठंडा हो गया। मौसम के जानकारो की माने तो दो नए सिस्टम एक्टिव होने से यह स्थिति बनी और मई माह के अंत तक मौसम का हाल यहीं रहेगा। यानी बादल छाए रहेंगे लेकिन गर्मी चरम पर रहेगी। इस बीच २५ मई से नोतपा भी शुरु होने वाला है और इस बार नोपता में बारिश का अंदेशा भी मौसम विभाग ने पहले ही जता दिया है।
प्रदेश के साथ जिले में भी बारिश के दो सिस्टम फिर एक्टिव हो गए हैं। इस कारण मौसम बदला हुआ है। हवा की तेज रफ्तार से चल रही है। जिले में २५ से ३० किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है और आंधी-तूफान के साथ हवा चलने के साथ ही बिजली भी गुल हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नमी से लोकल सिस्टम भी बना है। इससे आंधी-बारिश हो रही है। मई महीने के आखिरी तक ऐसा ही मौसम रहेगा। नौतपा के शुरुआत तीन-चार दिन भी हल्की बारिश हो सकती है। नौतपा की शुरुआत 25 मई से हो रही है।
इसलिए मौसम का मिजाज ऐसा बना
मौसम वैज्ञानिको की माने तो पिछले कुछ दिन से गरज-चमक की स्थिति बनी रही। इसकी वजह जम्मू-कश्मीर के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और ट्रफ लाइन विदर्भ से तमिलनाडु तक गुजरना रहा। इस कारण मध्यप्रदेश में बारिश हो रही थी। अभी उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस में एक्टिव है। वहीं, नया सिस्टम ईस्ट यूपी के ऊपर साइकोनिक सल्कुर्लेशन के रूप में है। एक ट्रफ लाइन ईस्ट एमपी और विदर्भ होते हुए तेलंगाना तक गुजर रही है। इस कारण एमपी में नमी है। लोकल सिस्टम के एक्टिव होने से भी दोपहर बाद बादल छा रहे हैं। आगामी कुछ दिन तक यह स्थिति बनी रहेगी।
नौतपा के शुरुआत तीन-चार दिन बारिश के आसार
मौसम के जानकारो की माने तो 23 मई से एक और सिस्टम एक्टिव हो रहा है। जो 27-28 मई तक एक्टिव रह सकता है। इस कारण हल्की बारिश और बादल छाए रहेंगे। 25 मई से नौतपा की शुरुआत भी हो रही है। अनुमान है कि नौतपा के शुरुआत तीन-चार दिन तक प्रदेश में बारिश होगी। नोतपा लगने से पहले ही जिलेवासियों को गर्मी खूब तपा रही है।