1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2024 : मंदसौर लोकसभा सीट पर कब होगी वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूल

Mandsaur Lok sabha Seat : देश में लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। मंदसौर लोकसभा सीट पर 13 मई को होगी वोटिंग।

less than 1 minute read
Google source verification
mandsaur_lok_sabha_seat.jpg

mandsaur lok sabha seat

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। दिल्ली में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि मध्यप्रदेश में चार चरणों में चुनाव कराए जाएंगे और चुनाव परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग की घोषणा के मुताबिक मध्यप्रदेश में 4 चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे और अगर मंदसौर लोकसभा सीट की बात करें तो मंदसौर में चौथे चरण में चुनाव होंगे।


चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक मंदसौर लोकसभा सीट पर 13 मई को वोटिंग होगी और 4 जून को चुनाव का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। मंदसौर लोकसभा सीट से भाजपा ने सुधीर गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं मंदसौर सीट पर कांग्रेस ने अभी अपने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024 : भोपाल लोकसभा सीट पर कब होगी वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूल


मध्यप्रदेश में 4 चरणों में लोकसभा के चुनाव कराए जाएंगे। पहला चरण 19 अप्रैल को दूसरा चरण 26 अप्रैल को तीसरा चरण 7 मई को और चौथा चरण 13 मई को होगा और इन सभी तारीखों पर प्रदेश की अलग अलग सीटों पर वोटिंग होगी।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024 : भिंड लोकसभा सीट पर कब होगी वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूल

Story Loader