
मंदसौर.
साल का पहला दिन सोमवार को कोल्ड डे के रुप में बीता। पहाड़ों की ठंडी हवाओं और घने कोहरे के बीच ठंड का डबल अटेक हुआ तो पूरा जिला कंपकपाया। ठंड के सितम से बचने के लिए दिनभर अलाव चौक-चौराहों से लेकर गांव की चौपाल पर चलते रहे। वहीं दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुई। आसमान पर बादलों के बीच घना कोहरा दोपहर तक छाया रहा। इसके बाद भी शाम तक धूप एक बार भी नहीं निकली। वहीं आवाजाही भी प्रभावित हुई। कड़ाके की ठंड के बीच साल का पहला दिन ठिठुरन के बीच बीत गया। 4 जनवरी तक मौसम के जानकारों के अनुसार मौसम यथावत रहेगा। घने कोहरे के बीच विजीबलिटी भी अत्यधिक कम रही। दोपहर तक कोहरे के बीच पशुपतिनाथ मंदिर स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। वहीं शिवना नदी व तैलिया तालाब क्षेत्र में अत्यधिक कोहरा नजर आया। पश्चिमी विक्षोभ का असर जिले में देखा जा रहा है। तापमान लुढक़ा तो ठंड का असर भी बढ़ा। और इस बार की ठंड में पहली बार पूरा दिनभर अत्यधिक ठंड के बीच गुजरा।
10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं
मौसम के इस बदलते चक्र के बीच 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रही। हवाओं के साथ घने कोहरे व आसमान पर छाए बादलों के कारण ठंड भी अधिक रही। हालांकि मौसम विभाग की माने तो आगामी समय में ठंड का सितम और बढ़़ेगा। गांवों में दिनभर चौपाल पर अलाव जलते रहे तो शहरों में भी यहीं आलम रहा।
मौसम का आम दिनचर्या पर दिखा असर, तापमान भी लुढक़ा
नववर्ष का पहला दिन सोमवार को कड़ाके की ठंड के बीच गुजरा। इंड के कारण आम दिनचर्या में भी बदलाव देखा गया। अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे तो जरुरी होने पर जो घरों से बाहर निकलें तो भी गर्म कपड़ों में लिपटें हुए निकली। जहां एक और सुबह से सर्द हवाएं तेज चल रही थी वहीं दूसरी और आसमान में बादल छाने के कारण धूप के दीदार भी नहीं हुए। ऐसे में कई स्थानों पर दिनभर लोगों अलाव के सहारें ठंड से राहत पाने के लिए जतन करते हुए नजर आया। न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री तक पहुंच गया। सर्द हवाओं के चलते जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया। वही मौसम विभाग की माने तो मप्र में अभी लगातार मौसम में परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। दिसंबर के बाद जनवरी की शुरुआत भी ठंड के साथ हुई। 4 जनवरी के बाद मौसम में तेजी से बदलाव आने की संभावना है और उस समय सक्रिय होने वाले वेदर डिस्टबेंस का जिले में असर दिखाई दिया। हालांकि बदलते हुए मौसम के बीच फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।
Published on:
02 Jan 2024 10:22 am
बड़ी खबरें
View Allमंदसौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
