5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व मुख्यमंत्री से किसान ने कहा नहीं हुई कर्जमाफी, नहीं कर पाए पलटा

पूर्व मुख्यमंत्री से किसान ने कहा नहीं हुई कर्जमाफी, नहीं कर पाए पलटा

2 min read
Google source verification
mandsaur news

mandsaur news


मंदसौर.
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ङ्क्षसह प्रभारी मंत्री हुकुम ङ्क्षसह कराड़ा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ मल्हारगढ़ क्षेत्र के ग्राम अमरापुरा शनिवार शाम सात बजे पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों को देखा और बाढ़ प्रभावितों से चर्चा कर पूरी जानकारी ली। उसके बाद वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां पर कई बाढ़ प्रभावितों ने उनको नुकसानी को लेकर बताया और मुआवजे की बात कही। इस दौरान किसानों ने कर्जमाफी को लेकर भी सवाल खड़े किए। किसान विनोद ने पूर्व मुख्यमंत्री ङ्क्षसह से कहा कि जो लोग फसल बीमा नहीं करवा पाए। उनको कैसे बीमा मिले। ङ्क्षसह ने किसान से कहा कि बीमा के लिए बीमा होना जरूरी है। मुआवजा तो सभी को मिलेगा बीमा होना जरूरी नहीं है। इस पर किसान ने कहा कि हम आपके कारण बीमा नहीं कटा पाए। क्योंकि कर्ज माफी का चक्कर था। जिसके कारण पलटा नहीं कर पाए। और बीमा नहीं हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि ३१ मार्च २०१८ को कितना कर्जा था। किसान ने कहा कि दो लाख ४५ हजार रूपए का ऋण था। और वह बकाया है। ङ्क्षसह ने कहा कि कितना माफ हुआ। किसान ने कहा कि अभी तक माफ नहीं हुआ। ऐसे ही एक अन्य किसान ने भी पूर्व मुख्यमंत्री ङ्क्षसह को कर्जमाफी को लेकर सवाल किया। इस पर पास में बैठे पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल ने कहा कि पलटा करने के लिए कहा था। लेकिन आपने नहीं किया। किसान ने कहा कि यकीन है कि कर्जमाफ होगा। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि कर्जमाफ होगा।
वहां पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस गांव से हमेशा कंाग्रेस जीतती है। लेकिन यहां पर प्रधानमंत्री आवास की सुविधा ही नहीं दी गई। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ङ्क्षसह ने एसडीएम और तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों को पूछा तो उन्हेांने कहा कि इस बार नाम भिजवा दिए गए है। जनपद पंचायत सीईओ ने कहा पहले की सर्वे में नाम नहीं था। इस बार ७६ नाम गए है।
अधिक से अधिक ९५ हजार रूपए मिलेगा मुआवजा
पूर्व मुख्यमंत्री ङ्क्षसह ने एसडीएम रोशनी पाटीदार से पूछा कि कितना फसलों को नुकसान हुआ है। इस पर एसडीएम रोशनी पाटीदार ने कहा कि सौ फीसदी नुकसान हुआ है। मकानों का भी नुकसान हुआ है। जिसमें से ३२ मकान क्षतिग्रस्त हुए है। तो छह मकानों में पानी घूसने से नुकसान हुआ है। एसडीएम रोशनी पाटीदार ने कहा कि अधिक से अधिक पक्के मकान क्षतिग्रस्त में ९५ हजार रूपए मुआवजा मिलेगा। ङ्क्षसह ने कैरोसीन वितरण को लेकर पूछा तो एसडीएम पाटीदार ने कहा कि कैरोसीन की डिमांड भेजी है। ५०-५० किलो गेंहू प्रभावितों को वितरीत किए गए है। इस दौरान पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मंत्री सुभाष कुमार सोजतिया, राजकुमार अहिर, परशुराम सिसौदिया, श्यामलाल जोकचंद्र सहित नेता मौजूद थे।