
अफीम पर आया सफेद मस्सी का रोग, दवा छिडक़ने में लगे किसान
मंदसौर.
क्षेत्र में काला सोना कही जाने वाली अफीम की फसल जब पूरे शबाब पर है तो उस पर अब सफेद मस्सी का साया मंडराने लगा है। सफेद मस्सी का रोग लगने के कारण किसान अफीम को लेकर चिंतित है और अब फसल को इस रोग से बचाने के लिए दवा छिडक़ने में लगे हुए है। गांव लिंबावास सहित आसपास के क्षेत्र मे अफीम फसल पर आया सफेद मस्सी का प्रकोप आने से किसान फसल पर कीटनाशक छिडक़रने में जुट गए है।
लिंबावास, बांसखेडी, पिरगुराडिया, गोपालपूरा, अड़मालिया, झार्डा सहित आसपास के क्षेत्र में भी यही स्थिति बनी हुई है। इधर पहले ही शीतलहर व ठंड के कारण फसलों में अधिक नुकसान हो चुका है। और अब किसानों का नुकसान के साथ उनकी उम्मीदों पर पानी फेरने का काम सफेद मस्सी कर रही है। किसान नानुराम, लक्ष्मीनारायण, यशंवत ने बताया कि वर्तमान में हमने अफीम फसल की बुवाई कर रखी। इसमें अब फूल व डोडे आने लगे है। लेकिन मौसम की मार से किसान की चिंताएं बढ़ रही है। अब अचानक सफेद मस्सी का साया इस पर छाने लगा है। इससे अफीम के पत्तों में छेद होने लगे है। पोधे भी काली मस्सी के हो रहे शिकार
किसान पूखराज धनगर, यशवंत सिंह, कमल्श, दशरथ ने बताया कि हमने अफीम फसल की बुआई करते हुए करीब 80 दिन के लगभग हो गए है। इसके चलते फसल अच्छी चल रही है और फूल व डोडे भी आने लगे है। अब अफीम के पौधें भी इस काली मस्सी के रोग का शिकार हो रहे है। सफेद व काली मस्सी से फूल मुरजाने लगे है।
Published on:
13 Feb 2019 09:10 am
बड़ी खबरें
View Allमंदसौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
