31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20 किलो ब्राउन शुगर ले जाते महिला सहित पांच तस्कर पकड़ाए

नईआबादी पुलिस ने नालछा माता फंटा से दो कारों में पांच तस्करों को २० किलो ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों से ७ मोबाइल भी जब्त किए है।

2 min read
Google source verification
mandsaur news

इंदौर-राजस्थान के पांच तस्करों को पकड़ा

मंदसौर
नईआबादी पुलिस ने नालछा माता फंटा से दो कारों में पांच तस्करों को 20 किलो ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों से 7 मोबाइल भी जब्त किए है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनको प्रतापगढ़ के तस्कर एजाज ने ब्राउन शुगर खपाने के लिए दी थी। यह दूसरी खेप थी। इससे पहले भी एक खेप तस्कर एजाज ने तीन थैलियां दी थी। जिसको पश्चिम बंगाल में खपाया गया था। पुलिस आरोपियों से तस्करी के लिंक को लेकर पूछताछ कर रही है।


पुलिस अधीक्षक विनोद मीना ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। नालछा माता फंटे पर दो कारों की घेराबंदी की ओर तलाशी की गई। जिसमें आरोपियों के कब्जे से 20 किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। आरोपी हेमंत पिता पूनम चंद्र वर्मा उम्र 50 वर्ष निवासी सृष्टि परिसर भानगढ़ का रोड इंदौर, मोना पति स्वर्गीय रमेश सेन उम्र 48 वर्ष निवासी नंदा नगर पाटनीपुरा इंदौर, राहुल पिता लक्ष्मण लाल मीणा उम्र 36 वर्ष माली खेड़ा प्रतापगढ़ राजस्थान, सुभाष उर्फ पिंटू पिता भंवरलाल नाहर जाति गुर्जर उम्र 46 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी प्रतापगढ़ राजस्थान और जितेंद्र उर्फ कारू पिता मांगीलाल मीणा उम्र 35 वर्ष निवासी माली का खेड़ा प्रतापगढ़ राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

२०० किलो अफीम का किया उपयोग
थानाप्रभारी राठौर ने बताया कि ब्राउन शुगर बनाने के लिए मुख्य रुप से अफीम का उपयोग होता है। १० किलो अफीम से एक किलो ब्राउन शुगर बनती है। आरोपी एजाज ने २०० किलो अफीम से २० किलो ब्राउन शुगर बनाई है। ऐसे में कई तस्कर एजाज से जुड़े है। आरोपी एजाज को गिरफ्तार कर उससे ब्राउन शुगर के साथ-अफीम की लिंक का भी पूरी जानकारी निकाली जाएगी।

2026 में सबसे अधिक कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 2026 में 21 किलो एमडी पकड़ी गई।इसके साथ ही सूरजना में एमडी फैक्ट्री पकड़ी। जिसमें 12 किलो कु्रड एमडी, केमिकल, मंदसौर शहर में 1800 किलो एमडी बनाने का केमिकल और दलौदा क्षेत्र से एसीटिक एनहाईड्राइड बड़ी मात्रा में पकड़ा था। 2025 में तीन किलो एमडी पकड़ी गई। वही 2024 में केवल तीन सौ ग्राम एमडी पकड़ी थी। यह आंकड़े जनवरी से मई तक के है।
लिंक पर भी कर रही पुलिस प्रहार
एमडी की पिछली कार्रवाई में पुलिस ने तस्करों की लिंक पर भी वार किया है। कोतवाली पुलिस ने आधा किलो एमडी के मामले में मुख्य तस्कर के साथ-साथ चार पेडलरों पर भी कार्रवाई की है। इस मामले में अभी जांच चल रही है। वही गरोठ पुलिस ने एमडी ड्रग फैक्ट्री सूरजना के मामले में अब तक छह आरोपियों को पकड़ लिया है। इसमें मुख्य सरगना तस्कर होकम भी शामिल है। जो पुलिस रिमांड पर चल रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।