
सोशल मीडिया पर अपने-अपने प्रयासों से कार्रवाई का होना बता रहे
मंदसौरपुलिस-प्रशासन ने बीपीएल चौराहा पर बेरीकेट्स लगा दिए थे। जिनको हटाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेता अपने-अपने प्रयासों से इसको हटाने के लिए लगे हुए थे। लेकिन हट नहीं पा रहे थे। ऐसे में गत दिनों कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने बीपीएल चौराहा पर प्रदर्शन किया था। इसके बाद गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष रमा देवी गुर्जर सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कलेक्टर से इस बेरीकेट्स को हटाने केा लेकर मिले थे। पुलिस-प्रशासन द्वारा इन बेरीकेट्स को हटाया गया। इसके बाद अब श्रेय लेने की राजनीति शुरु हो गई है।
लिखा क्रेडिट चोरों से सावधान, की आतिशबाजी
बीपीएल चौराहा से बेरीकेट्स हटने पर कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने चौराहा पर पहुंचकर आतिशबाजी की। इसके बाद सोशल मीडिया पर दीपक गुर्जर ने लिखा कि मंदसौर के हार्मूज सरदार पटेल चौराहा(बीपीएल) के बेरकेट्स खोले जाने को लेकर आतिशबाजी कर शहर की जनता का आभार माना। वही अशांशु संचेती ने लिखा कि क्रेडिट चोरों से सावधान- जब तपती धूप में संघर्ष कोई और कर रहा था। तब एसी कमरों में सोने वाले आज माला पहनने आ गए। मंदसौर की जनता सब जानती है और सच यह है कि सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा भाजपा नेताओं की मेहरबानी से नहीं, बल्कि जनता और युवाओं के कड़े संघर्ष की बदौलत खुला है। जब महीनों से यह रास्ता बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया था और आम जनता परेशान हो रही थीए तब इन क्रेडिटजीवियों को जनता की तकलीफ नजर नहीं आई।
शोर से नहीं संवाद से हल होता
भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष प्रीतेश चावला ने बीपीएल चौराहा से बेरीकेट्स हटने के बाद लिखा कि जो शोर मचाने से नहीं होता, वह संवाद और समझदारी से हल हो जाता है।
सरदार पटेल चौराहा पर ट्रैफिक व्यवस्था एवं आमजन को हो रही कठिनाइयों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के साथ सभी साथियों ने प्रशासन से चर्चा की। जनहित को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने तत्काल निर्णय लेकर लगाए गए बैरिकेड्स हटाए।कोई कितनी भी राजनीति करे, लेकिन जनता का भरोसा आज भी केवल भाजपा पर है।
Updated on:
30 May 2026 03:20 pm
Published on:
30 May 2026 03:19 pm
