
60 किलो डोडाचूरा के साथ दो अंर्तराज्यीय तस्करों को पुलिस ने पकड़ा
मंदसौर.
राजस्थान के बालोत्रा जिला के कोरना गांव के दो सगे भाईयों को वायडी नगर पुलिस ने डोडाचूरा की तस्करी करते हुए पकड़ा। दो अंर्तराज्यीय तस्करों को पुलिस ने 60 किलो डोडाचूरा के साथ पकड़ा। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से तीन प्लास्टिक के कट्टों में भरा डोडाचूरा, मोबाइल व बोलेरो वाहन भी जब्त किया है। पकड़े गए दोनों भाईयों पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। दोनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि जिले के जारोलिया मगरे से डोडाचूरा मुल्तानपुरा निवासी रईस से लेकर जा रहे थे। इस पर पुलिस ने रईस पर भी मामला दर्ज किया। उसकी तलाश की जा रही है।
वाहन से उतरकर भागे तस्कर, पुलिस ने पकड़ा
थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय ने बताया कि अवैध डोडाचूरा परिवहन करने वाले तस्करो को महू-नीमच हाईवे से पकड़ा है। बोलेरो जीप एमपी 11 बीई 0552 से काले रंग के 3 प्लास्टिक के कट्टो में भरा 60 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फोरलेन पर नाकाबंदी की। इस दौरान चारपहिया वाहन को रोका। इसमें सवार दो तस्करो ने जीप से उतरकर भागने लगे। पुलिस ने दोनो को भागने का मौका नही देते हुए दोनों तस्करो को घेराबंदी कर दबोच लिया। राजस्थान के शातिर तस्करो के रुप दोनों की पहचान हुई।
इस मामले में हीरसिंह पिता हडमानसिंह व उसका भाई बाबुसिंह पिता हडमानसिंह राजपुरोहित निवासी कोरना थाना मंडली जिला बालोत्रा राजस्थान के कब्जे वाली जीप मे पीछे वाली सीट पर रखे तीन काले रंग के कट्टो में भरा 60 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया। इसके साथ ही दो मोबाइल भी जब्त किए। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने जारोलिया मगरे से मुल्तानपुरा निवासी रईस से डोडाचूरा लाना बताया। इस पर पुलिस ने रईस पर भी मामला दर्ज किया। मामले की जांच करते हुए पूरे नेटवर्क की तलाश की जा रही है।इस मामले में हीरसिंह पिता हडमानसिंह व उसका भाई बाबुसिंह पिता हडमानसिंह राजपुरोहित निवासी कोरना थाना मंडली जिला बालोत्रा राजस्थान के कब्जे वाली जीप मे पीछे वाली सीट पर रखे तीन काले रंग के कट्टो में भरा 60 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया। इसके साथ ही दो मोबाइल भी जब्त किए। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने जारोलिया मगरे से मुल्तानपुरा निवासी रईस से डोडाचूरा लाना बताया। इस पर पुलिस ने रईस पर भी मामला दर्ज किया। मामले की जांच करते हुए पूरे नेटवर्क की तलाश की जा रही है।
Published on:
28 May 2026 07:50 pm
बड़ी खबरें
View Allमंदसौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
