28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात से चला रहा था आधा दर्जन राज्यों में नेटवर्क

शराब तस्करी के मास्टर माइंड को पुलिस ने गुजरात के सोमनाथ से पकड़ा,गुजरात से चला रहा था आधा दर्जन राज्यों में नेटवर्क, 24 मामले दर्ज

2 min read
Google source verification
Mandsaur Crime News

शराब तस्करी के मास्टर माइंड को पुलिस ने गुजरात के सोमनाथ से पकड़ा

मंदसौर.
जिले की नाहरगढ़ थाना पुलिस ने विगत माह में गुजरात की ओर की जा रही अवैध रूप से शराब तस्करी के तीन ट्रको को पकड़ा था। इनमें लाखों रुपए की शराब ले जाई जा रही थी। शराब तस्करी के इस मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड को गुजरात के सोमनाथ से पकड़ा। आधा दर्जन राज्यों में आरोपी गुजरात से ही शराब तस्करी का नेटवर्क चला रहा था। इसमें मप्र, राजस्थान, गुजरात के अलावा बिहार, यूपी, हरियाणा इन 6 राज्यों में आरोपी वदा का नेटवर्क था। शराब तस्करी के इस मामले का मास्टर माइंड वदा है। जिसे पुलिस ने सोमनाथ से गिरफ्तार किया। आरोपी पर 24 मामले दर्ज है। सबसे अधिक गुजरात में है और अन्य राज्यों में भी है। आरोपी से पुलिस शराब तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।


लाखों रुपए की शराब तस्करी के तीन ट्रक पकड़े थे
-26 नवंबर 2025 नाहरगढ़ पुलिस ने बसई-डिगांव रोड पर झलारा फंटे के पास एक ट्रक कंटेनर को पकडकऱ 20 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की थी।
-13 मार्च 2026 को इसी क्षेत्र में सोयाबीन और मक्का के कट्टों की आड़ में लाई जा रही करीब 50 लाख रुपए की अवैध शराब से भरा एक और ट्रक जब्त किया गया था।
-19 मार्च 2026 को नाहरगढ़ पुलिस ने रूपनी-कचनारा रोड पर फतेहगढ़ के पास एक ट्रक को पकड़ा था। इसमें मक्का के बोरों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 350 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई थी।


6 राज्यों में नेटवर्क, 24 मामले दर्ज
नाहरगढ़ थाना प्रभारी वरूण तिवारी ने बताया कि अवैध शराब परिवहन के मामले में तीन ट्रक पकड़े थे। इन तीनों ही ट्रक में जा रही बड़ी मात्रा में शराब का मुख्य सप्लायर व मास्टर मांइड वदा पिता बोरा शामला निवासी देव भूमि द्वारका गुजरात था। जिसे सोमनाथ से पकड़ा है। इसका करीब 6 राज्यों में नेटवर्क है और 24 मामले इस पर शराब तस्करी से लेकर जान से मारने की धमकी सहित अन्य गुजरात सहित अन्य राज्यों में दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।