16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बसों व ट्रकों के थमें पहियों ने आवश्यक सामग्री की बढ़ाई मारामारी

बसों व ट्रकों के थमें पहियों ने आवश्यक सामग्री की बढ़ाई मारामारी

2 min read
Google source verification
हिट एंड रन कानून: पुलिस ने बताया- किन ड्राइवरों पर लागू नहीं होगी कानून की नई धारा, फैलाया जा रहा अफवाह

Petrol pump

मंदसौर.
बस व ट्रक यूनियन की हड़ताल का जिले में अब व्यापक असर देखा जा रहा है। सबसे अधिक पेट्रोल-डीजल पर असर दिख रहा है। जिला मुख्यालय के पेट्रोल पंपों पर पुलिस के साए मेंं पेट्रोल बिका। अब यहां तक की कलेक्टर-एसपी को भी निरीक्षण के लिए आना पड़ा। अब जिले में पेट्रोल की सप्लाई के लिए पुलिस जवान की मौजूदगी में डिपो से टैंक आएंगे। वहीं बसों के नहीं चलने के कारण ट्रेनों पर अत्यधिक दबाव बढ़ गया। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अत्यधिक भीड़ देखी गई। इतना ही नहीं बसों व ट्रकों के पहिए थमें तो आम लोगों से जुड़ी आवश्यक वस्तुओं पर असर हो रहा है। वहीं अफसरों ने भी अब हड़ताल में जिले में होने वाली तमाम गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी है।
हिट एंड रन कानून के विरोध में मंगलवार को दूसरे दिन ट्रांसपोट्र्स यूनियन और ड्रायवर यूनियन की हड़ताल जारी रही। यात्री बसें, लोडिंग ट्रांसपोर्ट वाहन नहीं चले, वही शहर में टेम्पों टेक्सी चालक भी हड़ताल पर रहे। ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का असर आमजन पर भी होने लगा है। हड़ताल से सबसे ज्याद असर पेट्रोल डीजल पर हुआ है। पेट्रोल पपों पर वाहनों की लंबी लाइने दिखी। शाम तक कुछ पेट्रोल पंप संचालकों के डीजल पेट्रोल खत्म होने का पेट्रोल पंप हवाला देते हुए पेट्रोल डीजल देना बंद कर दिया। जहा मिला रहा था वहा भी वाहनों की भीड़ रही। हड़ताल का असर यह हुआ कि सब्जी से लेकर अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ गए। हड़ताल लंबी चली तो गैस सिलेंडर की किल्लत शुरू हो जाएगी। जिले में आठ हजार सिलेंडर का स्टॉक है।
यात्री होते रहे परेशान
शहर के नेहरु बस स्टैंड से लेकर महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर सन्नाटा छाया रहा तो वहीं रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ देखी गई। ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों को भी रिक्शा, टेम्पो नहीं मिले तो उन्हें अपनों के आने का घंटों तक इंतजार करना पड़ा। तो वहीं बसों के इंतजार में भी बस स्टैंड पर यात्री परेशान होते रहे। खासकर ग्रामीण अंचल में बसों के नहीं पहुंचने के कारण परेशानी अधिक देखी गई।
अधिकांश पर है पेट्रोल-डीजल
पेट्रोल पंप एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि जिले में 154 पेट्रोल पंप है। अधिकांश पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल उपलब्ध है। बीती रात 7 टैंकर मिले है। आज रात को 20 टेंकर और मिल जाएंगे।
जिले में पर्याप्त पेट्रोल-डीजल
गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल व सब्जी, दुध का पर्याप्त स्टॉक है। रतलाम सहित अन्य डिपो से जो टैंकर आ रहे है उन्हें सुरक्षा के साथ ला रहे है। पेट्रोल-डीजल का आम लोग अपने यहां स्टॉक नहीं करें किल्लत जैसी स्थिति कही पर नहीं है। -दिलीपकुमार यादव, कलेक्टर