
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तेलिया तालाब का मामला, सुनवाई के लिए
मंदसौर.
तेलिया तालाब का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। समाज व तालाब बचाओ समिति द्वारा की गई अपील स्वीकार होने के बाद नोटिस जारी करने के आदेश हुए है। तेलिया तालाब को बचाने के लिए साहू समाज और तेलिया तालाब बचाओ समिति ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब वहां से नोटिस जारी होने के बाद तालाब के मुद्दे पर आगे की सुनवाई शुरु होगी।लंबे समय से शहर के मध्य स्थिति तेलिया तालाब बड़ा मुद्दा बना हुआ है।
९ अधिकारियों को नोटिस जारी करने के हुए आदेश
तेलिया तालाब बचाओ समिति साहू समाज समिति के अध्यक्ष कांतिलाल राठौर एवं महामंत्री राजेश बंधवार ने बताया कि मंदसौर शहर के लिए जीवन दायिनी तेलिया तालाब पर लगातार तेजी से अतिक्रमण हो रहा है। इसके जलभराव क्षेत्र को कम किया जा रहा है। इसमें भराव किया जा रहा है और नालों का तथा सिवरेज का पानी इसमें छोड़ा जा रहा है।
तालाब में पानी के एकत्रित होने की क्षमता को करने के साथ यहां हर और अतिक्रमण किया जा रहा है। वर्तमान में इसका अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है। तालाब पर फेल रहे अतिक्रमण को लेकर कईआंदोलन, धरना और प्रदर्शन हुए लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं। ऐसे में समाज ने समिति बनाकर इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में अपील की है।जिसे उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली है। साथ ही तेलिया तालाब से संबंधित 9 अधिकारियों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए है।
राठौर ने बताया कि तेलिया तालाब बचाओं समिति साहू समाज द्वारा तेलिया तालाब को बचाने के उद्देश्य से याचिका उच्चतम न्यायालय में लगाई गई थी। जिसे स्वीकार कर मप्र शासन के मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग के मुख्य सचिव, कलेक्टर, तहसील मंदसौर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी मंदसौर, डिप्टी डायरेक्टर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, मुख्य कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग मंदसौर, जिला पंजीयक एवं जिला उपपंजीयक मंदसौर को नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए है।
शहर का मुख्य जल स्रोत हैतालाब
राठौर ने बताया कि तेलिया तालाब शहर का मुख्य पेयजल स्त्रोत है। इससे मंदसौर शहर के कुएं, बावडिय़ा, नलकूप एवं हैंडपंप रिचार्ज होते है। जिससे वर्ष भर मंदसौर शहर की जनता को एवं पशुओं को पेयजल प्राप्त होता है। इससे समस्त जल स्त्रोत भी रिचार्ज होते है। तालाब को बचाने के लिए मंदसौर शहर बंद का आह्वान तक हुआ था।तो जनजागरण अभियान भी चलाया गया था। अब सुप्रीम कोर्ट में याचिका सुनवाई के लिए अपील स्वीकार होने पर एक बार फिर से तेलिया तालाब का मुद्दा सुर्खियों में आ गया है।
Published on:
11 May 2019 02:52 pm
बड़ी खबरें
View Allमंदसौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
