9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संस्था दानपात्र के 25 हजार से ज्यादा वॉलंटियर देश के 10 लाख से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचा रहे है मदद

संस्था दानपात्र के 25 हजार से ज्यादा वॉलंटियर देश के 10 लाख से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचा रहे है मदद

2 min read
Google source verification
गैर-संवैधानिक हस्तक्षेप, लोकतंत्र और समाज

गैर-संवैधानिक हस्तक्षेप, लोकतंत्र और समाज

मंदसौर.
देश में ऐसे न जाने कितने ही गरीब बच्चे व परिवार हैं जो हर साल दिवाली नहीं मना पाते। इनकी अंधेरी जिंदगी में खुशियों की रोशनी लाने के उद्देश्य से इस साल संस्था दानपात्र ऐसे 10 लाख से ज्यादा बेघर, बेसहारा परिवारों तक मदद पहुंचाने जा रही है जिससे यह दिवाली इन परिवारों के लिए भी खुशियों वाली दिवाली मना सकें।


जिले की सुवासरा की संस्था दानपात्र के सदस्यों द्वारा दानपात्र दिवाली मिशन 1 मिलियन रखा गया है। इसके माध्यम से देश के 50 से अधिक शहरों में 25 हजार से ज्यादा वॉलंटियर द्वारा 10 लाख से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों तक कपड़े, राशन, किताबे, खिलौने एवं अन्य जरूरत का सामान पहुंचाकर उनकी मदद की जाएगी। यह मिशन 9 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक चल रहा है।। हाल ही में दानपात्र सुवासरा के वॉलिंटियर्स सीमा धनोतिया, संगीता धनोतिया, मीना सोनी, ज्योति वेद, पुष्पा वेद, सरिता मांदलिया, ममता चौधरी, मंजुबला सिसोदिया, निशा धनोतिया, साक्षी धनोतिया एवं अन्य सदस्यों द्वारा एक डोनेशन ड्राइव की गई। इसके माध्यम से बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाई गई।


पुराना सामान किसी जरुरतमंद के आ सकता है काम
टीम के सदस्यों का कहना है कि हर साल दीपावली पर घरों से ऐसा सामान बाहर आ जाता है जो कई जरूरतमंदों के काम आ सकता है। यही पुराना सामान किसी गरीब परिवार की खुशी की वजह बन सकता है। इसी सोच को मूर्तरूप देते हुए दानपात्र फाउंडेशन ने पुराना सामान को उपयोगी बना जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए मिशन 1 मिलियन रखा है। देश के अलग अलग शहरों में लोगों से अपील की जा रही है कि घरों से निकलने वाला सामान ना फेंके ना बेचे। दानपात्र को डोनेट करें, ताकि उसका सही उपयोग हो सके। सोशल मीडिया पर भी लोगों से संस्था से जुडऩे और गरीब परिवारों के जीवन को रोशन करने की अपील की जा रही है। जिससे जरूरतमंदों को दीपावली पर खुशियों का तोहफा दे सके। इस अभियान को अब लोगो को समर्थन भी मिल रहा है।


दानपात्र की ऐसे हुई शुरुआत
संस्था दानपात्र एक ऑनलाइन नि:शुल्क ऐप के माध्यम से कार्य करती है जिसकी मदद से घरों में उपयोग में न आ रहे सामान जैसे कपड़े, खिलोने, किताबें, जूते, बर्तन इलेक्ट्रॉनिक आइटम, फर्नीचर एवं अन्य सामान को एकत्रित करते हुए उपयोग लायक बना जरूरतमंद परिवारों तक पहुँंचाया जाता है। पिछले 4 वर्षों में दानपात्र के माध्यम से लगभग 25 लाख से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाई जा चुकी है। देश भर में कार्य कर रही संस्था दानपात्र से 25 हजार से ज्यादा वालंटियर्स जुड़े हुए है जो अपना समय देकर सहयोग करते है।


अलग-अलग शहरों में संस्था ने बनाए सेंंटर
संस्था दानपात्र द्वारा अलग अलग शहरों में सेंटर बनाएं गए है जहां आकर कोई भी ऐप में रिक्वेस्ट डालकर सामान डोनेट कर सकता है। दानपात्र टीम द्वारा इस सामान को फिल्टर कर उपयोग लायक बना जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जाता है। दानपात्र देने वाले और लेने वालों के बीच सेतु बनकर दोनों की ही मदद कर रहा है। संस्था दानपात्र का नाम वल्र्ड बुक ऑफ रेकॉर्ड, 2 बार इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड के साथ साथ कई रिकॉड्र्स में दर्ज किया जा चुका है।