5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुध पुष्य नक्षत्र के संयोग में बाजारों में भीड़

बुध पुष्य नक्षत्र के संयोग में बाजारों में भीड़

3 min read
Google source verification
patrika

बुध पुष्य नक्षत्र के संयोग में बाजारों में भीड़

मंदसौर.
27 नक्षत्रों में आठवां नक्षत्र है पुष्य। सभी नक्षत्रों में इस नक्षत्र को सबसे अच्छा माना जाता है। सभी नए सामान की खरीदारी, सोना- चांदी की खरीदारी के लिए पुष्य नक्षत्र को सबसे पवित्र माना जाता है। बुधवार को बुध पुष्य नक्षत्र में खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ दिखी। सराफा, ऑटोमोबाईल, इलेक्ट्रानिक्स सहित कई उत्पादों की दुकानों पर भी भीड़ रही।

सुविधायुक्त फीचर्स के साथ कई मॉडल
इलेक्ट्रॉनिक मार्केट का हर प्रोडक्ट पिछले वर्ष की तुलना में अपग्रेड है। वहीं ऑटोमोबाइल मार्केट में टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर लेने वाले ग्राहकों का ध्यान इस बार एवरेज से ज्यादा सुविधायुक्त फीचर्स की ओर है। ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, गारमेंट, पेंट्स, डेकोरेशन, रोशनी के सामान सहित अन्य प्रोडक्ट्स से बाजार सज गए हैं। धनतेरस और दिवाली के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। इसी तरह फेस्टिवल सीजन में मिठाइयां और पूजा-अर्चना का करीब १० लाख का सामान बिकता है। शहर में मोबाइल का मार्केट भी इस बार १० से २० लाख रुपए के बीच रहने का अंदेशा है।

व्यापारियों का कहना...
ेलेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले मॉडल्स की बुकिंग ज्यादा
हीरो शो-रुम के संचालक त्रिलोकसिंह नारंग एवं होंडा शो-रुम के संचालक अनिल चौधरी ने बताया कि फेस्टिवल सीजन में पहले नवरात्र से अब तक चारपहिया दोपहिया वाहनों की खरीद में लोगों का जबरदस्त रुझान है। हालांकि इनकी बुकिंग श्राद्ध के बाद से ही होना शुरू हो चुकी थी। वहीं अन्य वाहन शो-रुम संचालको के अनुसार नए मॉडल्स की बुकिंग ज्यादा हुई है। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में दुगने वाहन बेचने का लक्ष्य रखा गया है। सभी वाहन शो-रुमों पर वाहनों के मॉडल के अनुसार किफायती ऑफर है। शहर में चार व दोपहिया वाहनों के करीब १८ शोरूम हैं। बुधवार की शाम तक जिले भर में विभिन्न कंपनियों के ४५० से अधिक वाहन बुक हो चुके थे।


ट्रेंडीलुक के कपड़ों की खरीदारी
रेडिमेड कपड़ा विनोद व्यवसायी विनोद गांधी के अनुसार युवाओं द्वारा जिंस में नेरो व ट्राउजर ज्यादा पसंद की जा रही है। वहीं शर्ट में प्रिंटेड व डेनिम शर्ट की मांग अधिक है। मोदी जेकेट्स भी लोगों को भा रहे है। जानकारो के मुताबिक युवावर्ग का ध्यान नए-नए गेजेट्स ट्रेंडी लुक के कपड़ों की खरीदारी में है। ब्राडेंड कपड़ों के शोरूम पर तरह-तरह के लुभावने ऑफर्स चल रहे हैं। यह मार्केट भी ५० लाख से १ करोड़ का है।


लाइटवेट डिजाइनर ज्वेलरी की रंगत
आभूषण व्यवसायी विजय मेहता के अनुसार नवरात्र के बाद से ही बाजार में रंगत शुरू हो गई थी। लाइटवेट व हेवी वेट दोनो तरह की ज्वेलरी महिलाएं व युवतियां पसंद कर रही है। लाइटवेट ज्वेलरी में कुंदन के साथ माणिक व पन्ने का कांबिनेशन अधिक पसंद किया जा रहा है। वहीं हेवी वेट ज्वेलरी में लेटेस्ट रोज गोल्ड ज्वेलरी है। इसमें हल्का सा कॉपर होता है। पर लुकवाइस व कलर वाइस यह ज्वेलरी महिलाओं को अधिक आकर्षित कर रही है। डिजाइनर ज्वैलरी भी पसंद की जा रही है। एंटीक के साथ मीने का कांबिनेशन भी अधिक पसंद किया जा रहा है। प्लेन ट्रेडिशनल ज्वैलरी का चलन वापस लौटा है।


ग्राहक भी अपग्रेड, बाजार में ढेरो प्रोडक्टस
इलेक्ट्रानिक व्यवसायी विक्रम गुर्जर ने बताया कि इलेक्ट्रानिक्स बाजार में हर ग्राहक अपग्रेड होना चाहता है। कई तरह के प्रोडक्ट पर अलग- अलग ऑफर भी है। मार्केट में एंड्रायड टीवी, एंड्रायड मोबाइल सहित लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले ढेरों प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। जिसने पिछली बार 32 इंच का एलईडी लिया, वह इस बार 40 से 48 इंच पर गया है तो 48 इंच वाले 55 इंच पर। रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उत्पादों पर भी अलग- अलग ऑफर है। जानकारों के मुताबिक इस माह में हर वर्ष शहर में करीब ३ से ५ करोड़ रुपए के इलेक्ट्रानिक उत्पाद बिकते हैं।
------------------------
अपनी राशि के अनुसार भी कर सकते है खरीदारी
मेष- सोना- चांदी, बर्तन, गहने, हीरा, कपड़े।
वृषभ - सोना-चांदी, पीतल, कांसा, हीरा, कम्प्यूटर, बर्तन।
मिथुन - जमीन, मकान, पुखराज, सोना-चांदी।
कर्क - सोना-चांदी, बर्तन, तांबा, पीतल।
सिंह - फ्लैट, वाहन, सोना-चांदी, तांबा, पीतल, लकड़ी की वस्तुएं।
कन्या - कीमती धातुएं, हीरा, मशीनरी, जमीन, मकान।
तुला - लोहा, केमिकल, चमड़ा, बिजली उपकरण, जमीन, कपड़े।
धनु - जमीन, कीमती धातुएं, हीरा, नग।
मकर - कपड़ा, सोना, पारिवारिक उपयोग की वस्तुएं।
कुंभ - किताबें, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, लकड़ी सामान, सजावटी सामान।
मीन - सोना-चांदी, नग, कपड़े।
वृश्चिक - सोना-चांदी, बर्तन, लोहे की वस्तुएं।
---------------------------------