मंदसौर.
शहर सहित जिले में नोतपा की शुरु गुरुवार से हो गई है। लेकिन नोतपा में भी गर्मी का असर कम है। हालंाकि तापमान ४१ डिग्री तक अधिकत रहा, लेकिन तेज हवाओं ने गर्मी का असर कम कर दिया है। वहीं नोतपा के इस दौर में बारिश की संभावनां भी है तो दोपहर बाद बादल भी छाए रहेंगे। हालांकि इस बार बारिश के अनुमान के कारण गर्मी से राहत के आसार हैं। मंगलवार से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हो रही बारिश का दौर भी बना हुआ है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। बदलते मौसम के बीच नोतपा अब तक बेअसर साबित हो रहा है। वहीं माना जा रहा है कि नोतपा के बाद अब कुरावन का दौर चलेगा और फिर ग्रीष्मऋतु की विदाई है तो वर्षा ऋतु दस्तक देगी, लेकिन मौसम के जानकारो का यह भी मानना है कि इस बार मानसून का सिस्टम मौसम चक्र बिगडऩे के कारण बदल रहा है। ऐसे में इस बार समय पर मानसून नहीं आने की बात भी मौसम के जानकार कर रहे है।
माह के अंत तक ऐसा ही रहेगा मौसम
जिले में तापमान अधिकतम तापमान 41 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम जानकारों के अनुसार 23 मई से एक वेदर डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है। इसके असर से प्रदेश कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई है। मौसम जानकारों ने आज जिले में बारिश कि संभावना जताई है। जानकारों के अनुसार मई में तेज गर्मी पडऩे का ट्रेंड है लेकिन इस बार मार्च, अप्रेल के बाद मई में भी बारिश, ओले और तेज हवा का दौर चल रहा है। मौजूदा सिस्टम को देखते हुए पूरे मई माह में मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है।
इसलिए बदला रहा मौसम
मौसम जानकारों के अनुसार अरब सागर में बने चक्रवात से प्रदेश में नमी आ रही है। इस कारण बादल बरस रहे हैं। 23 मई से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है। यह सिस्टम मई के अंतिम दिनों तक सक्रिय रहने संभावना है। इस दौरान दिन में तेज गर्मी तो शाम को बादल छाएंगें और तेज हवा चलेगी। जिले में 25 से 29 मई के बीच कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना बन रही है।
तेज धूप लेकिन हवाओं ने किया असर कम
मौसम के बदलाव का क्रम इस बार पूरी ग्रीष्म ऋतु में जारी रहा। अलग-अलग विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण बार-बार मौसम का मिजाज बदल रहा है। अब नोतपा की शुरुआत के साथ तेज हवाओं व आंधी-तूफान का दौर भी शुरु हो गया है। धूप में तेजी तो है ओर गर्मी भी बरकरार है लेकिन हवाओं ने इसका असर कम कर दिया है। वहीं बूंदाबादी व बारिश के आसार भी इस बार मौसम के जानकार बता रहे है। प्री-मानसून बारिश पिछली बार भी हुई थी तो इस बार भी संभावना पूरी बन रही है। वहीं गर्मी और तेज धूप के कारण घरों से बाहर निकल रहे लोग धूप से बचते हुए निकल रहे है।