
शिवना शुद्धिकरण महाअभियान में 28 वे दिन श्रमदानियों में दिखा अपार उत्साह
मंदसौर.
मां शिवना नदी को फिर से प्रवाहमान और शुद्ध करने को लेकर पत्रिका द्वारा शुरु किए गए महाअभियान में २८ वे दिन भी श्रमदान का दौर जारी रहा। श्रमदान में मंदसौरवासियों का उत्साह और जुडऩे का क्रम भी लगातार जारी है। बुधवार को मुंबई से फिल्म अभिनेता मंदसौर आए उन्होंने भी शिवना तट पर पहुंचकर श्रमदान किया।
कलेक्टर गौतमसिंह ने भी पहुंचकर श्रमदानियों का उत्साह बढ़ाया। महाअभियान में कन्या महाविद्यालय के प्राध्यापको से लेकर समाजसेवी कृष्णपाल सिंह शक्तावत, नोडल अधिकारी सुनील व्यास एवं आरसी तोमर मुंबई से चलकर फिल्म अभिनेता शैलेंद्रसिंह कटारिया ने श्रमदान करते हुए बड़े उत्साह के साथ इस महाअभियान में भागीदारी करी। उन्होंने कहा कि यहा श्रमदान करते हुए सुखद अनुभूति हो रहा है। कटारिया ने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि भगवान पशुपतिनाथ का आमंत्रण मुझे मिला है इस तट पर आकर मां शिवना के लिए तगारी उठाना मेरे पिछले जन्म का पुण्य है। इस जन्म में साक्षात सेवा के तट पर खड़ा हू। कृष्णपाल सिंह शक्तावत ठिकाना जरूरतमंद महिलाओं के लिए 11 सिलाई मशीनों के साथ सेवा कार्य में तन मन के साथ धन लगाने के उद्देश्य उस तट पर पहुंचके और जो शिवना में सेवा दे रही हैं उस जरूरतमंद महिलाओं को उन्हें सशक्त बनाने के लिए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए 11 मशीन देकर यह संदेश दिया हे ईश्वर मुझे जो मिला है मैं समाज के काम आ सकूं। उन्होंने कहा भगवान पशुपतिनाथ सहस्त्र शिवलिंग महादेव मां शिवना के आशीर्वाद के बिना कोई भी व्यक्ति इस तगारी को हाथ भी नहीं लगा सकता जब उनकी कृपा होगी तभी सेवा कार्य में पहुंच सकता है। शिमला तट पर दूसरी बार आया हूं मन करता है बार-बार आकर इस सेवा कार्य में अपना सहयोग करु। हम सौभाग्यशाली हैं जल के लिए कार्य करने का मौका भगवान पशुपतिनाथ दे रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि हमारी हार्दिक इच्छा रहेगी। हम अधिकतम इस शिवना के संरक्षण के लिए कार्य कर सके मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि इस अभियान में सभी साधनों का उपयोग करते हुए जो लक्ष्य मन में सोच रखा है उसे पूरा करने में नगर की जनता का स्वयंसेवी संस्थाओं का समाजजनों का सहयोग इसमें लिया जाए। इस अभियान के मात्र 6 दिन शेष हैं। शिवना शुद्धिकरण व गहरीकरण महाअभियान में दैनिक श्रमदानी अपने आप को भाग्यशाली मान रहे हैं। हरिशंकर शर्मा, बंशीलाल टांक, मनीष भावसार, सीमा चौरडिय़ा, घनश्याम भावसार, राजाराम तंवर, अजीजुल्लाह खान, रुपेश सोलंकी, शंभूसेन राठौर हर दिन यहां पहुंचकर श्रमदान कर रहे है।
मशीन आत्मनिर्भर के साथ प्लास्टिक मुक्त अभियान को देगी गति
पर्यावरण प्रेमी चंदा डांगी द्वारा जो मशीनें बहनों को दी गई है। उसमें प्रत्येक एक मशीन पर 200 थैली का कपड़ा अपनी ओर से देने का लक्ष्य रखा है जो प्लास्टिक मुक्त अभियान के लिए काम आएगा। दोनों पति पत्नी चंदा डांगी अपने पति के साथ इस अभियान में साथ चल रही है। लाल बहादुर श्रीवास्तव, रविंद्र पांडे, सत्येंद्र सिंह सोम, सुनीता भावसार इस अभियान को 25 ऐसे सदस्य हैं जिन्होंने संकल्प होकर २८ दिवस तक लगातार कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हमारी शिवना इस बार कल कल बहे एक भी गंदा नाला इसमें नहीं मिले। निर्मल शिवना अभियान के प्रभारी केशव राव शिंदे कल अपने दल के साथ तट पर पहुंचेंगे और श्रमदान का काम करेंगे।
शिवना शुद्धिकरण का अभियान लगातार २८ दिनों से जारी है। प्रशासन अपने स्तर से तमाम संसाधनों और जनभागीदारी से शिवना को लेकर अभियान चला रहा है। शहरवासी भी इससे जुड़ रहे है। इसका असर भी दिख रहा है। आने वाले दिनों में इस अभियान को और गति देंगे।
क्या कर सकता हूं यह सोच रहा हूं
सामाजिक संगठनों और प्रशासनिक अमले की भागीदारी से शिवना का यह अभियान बेहतर रुप से संचालित हो रहा है। भगवान की कृपा के बिना यहां आकर कोई तगारी तक नहीं उठा सकता। भगवान का आशीर्वाद समझकर शिवना के लिए लोगों को आगे आकर श्रमदान करना चाहिए। मैं यहां दो बार आया अच्छा महसूस कर रहा हूं। यह सोच रहा कि शिवना के लिए अपने स्तर से क्या कर सकता हूं।
मेरा सौभाग्य
मुंबई से मंदसौर आए फिल्म अभिनेता शैलेंद्रसिंह कटारिया ने कहा कि यहां आना और शिवना के लिए श्रमदान में हिस्सा बनना भगवान की कृपा है। श्रमदान कर अच्छा लगा। नदियों के संरक्षण के लिए जिस उत्साह से जनभागीदारी से यह अभियान चला है वह प्रशंसनीय है। इससे सभी को जुडऩा चाहिए। आज शिवना फिर से स्वच्छ व प्रवाहमान दिख रही है।
अभियान का सभी बने हिस्सा
अभिभाषक संतोष परसाई ने कहा कि अभियान का सभी को हिस्सा बनना चाहिए। यहां श्रमदान कर अच्छा लगा। मां शिवना के लिए किया गया श्रम सार्थकता वाला है। इसका असर भी अब यहां दिखने लगा है।
Published on:
16 Jun 2022 10:47 am
बड़ी खबरें
View Allमंदसौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
