
अफीम में आया सफेद मस्सी का रोग, दवा छिड़कने में लगे किसान
मंदसौर.
गांव लिंबावास सहित आसपास के क्षेत्र में अफीम फसल पर सफेद मस्सी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अफीम काश्तकार इस रोग को लेकर चिंता में है। इससे फसल को बचाने के लिए किसान कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रहे है। जानकारी अनुसार लिंबावास, बांसखेडी, पिरगुराडिया, गोपालपूरा, अड़मालिया झार्डा सहित आसपास के क्षेत्र मे अफीम फसल पर यह रोग बढ़ता जा रहा है। अब आने वाले कुछ दिनों में अफीम फसल आने वाली है। अभी फसल अपने योवन पर है और सफेद मस्सी का यह रोग अफीम को प्रभावित कर रहा है।
पौधे भी हो रही काली मस्सी का शिकार
किसान पूखराज धनगर, यशवंत सिंंह, कमलेश, दशरथ ने बताया कि अफीम फसल की बुआई करे हुए करीब ९५ नि हो गए। फसल में अब फुल व डोडे आने लगे की यह रोग आ गया। इससे फूल व डोडे ही नहीं अफीम के पौधें भी प्रभावित हो रहे है। इसके चलते किसान परेशान है। अचानक काली व सफेद मस्सी आने से फसलों की चाल ही रुक गई है। किसान नानुराम, लक्ष्मीनारायण, यशंवत ने बताया कि अभी वर्तमान में अफीम फसल की बुबाई कर रखी जिसके चलते अब फसलों पर फुल व डोडे आने लगे है लेकिन अब फिर अचानक तीन दिन से लगातार सफेद मस्सी काला मोयला फसलों के फूलों पर मंडरा रहे है। इसके कारण अफीम के पत्ते पीले पडऩे लगे है। और इन पत्तों में अब छेद होने लगे है।
Published on:
09 Feb 2020 11:34 am
बड़ी खबरें
View Allमंदसौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
