6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पद्मावत फिल्म के विरोध में करणी सेना सहित अनेक संगठन आए आगे, जिले में किया बंद का आह्वान

प्रशासन एवं पुलिस महकमा अलर्ट, अधिकारियों ने कहा जबरन बंद कराया तो होगी सख्त कार्रवाई
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंदसौर

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 24 Jan 2018, 9:36 PM IST

patrika

करणी सेना

मंदसौर । पद्मावत फिल्म के विरोध में करणी सेना, प्रताप सेना, हिंदू महासभा सहित अनेक ङ्क्षहदू वादी संगठन आगे आए है। करणी सेना एवं प्रताप सेना ने पूरे जिले में बंद का आह्वान किया है। इसी तारतम्य में बुधवार को दलौदा में रैली निकाली गई। जिसमें विभिन्न समाज के लोग शामिल हुए। वहीं शामगढ़ पद्मावत फिल्म के प्रदर्शन नहीं करने को लेकर पुलिस उपनिरीक्षक नितिन कुमावत को ज्ञापन दिया। करणी सेना ने पूरे जिलेभर में एनाउंस कर नगर बंद करने की अपील की। बंद को लेकर सीएसपी राकेश मोहन शुक्ला, एसडीएम एसएल शाक्य व तीनों थानाप्रभारियों के साथ करणी सेना के जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि शहर बंद शांतिपूर्ण रहे। दुकानें जबरन बंद नहीं करवाईजाए। आवश्यक सेवाओं में अवरोध उत्पन्न ना हो। जिलाध्यक्ष रवींद्र ङ्क्षसह राणा ने कहा कि शहर शांतिपूर्ण बंद रहेगा। स्कूल, नगर सेवा, पेट्रोल पंप बंद रखने का आह्वान किया है। महाराणा प्रताप तिराहे से सुबह नौ बजे करणी सेना एवं अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ एक रैली निकाली जाएगी। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: महाराणा प्रताप तिराहे पर आएगी। यहां सभा आयोजित की जाएगी।रैली के दरमियान लोगों से अपना व्यवसाय प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की जाएगी।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून एवं व्यवस्था की स्थिति नहीं बिगडऩे दी जाएगी। इसके लिए सभी प्रमुख जगह त्वरित निर्णय के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त होगे। एवं पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। जबरन बंद करवाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाईकी जाएगी।
शहर में करणी सेना की निकली वाहर रैली, की बंद की अपील
करणी सेना के कार्यकर्ताओं की एक वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गों से निकली। इसमें सबसे आगे ऑटो रिक्शा से गुरुवार को शहर बंद रखने की अपील की जा रही थी। वाहन रैली में ३० से अधिक बाइक पर कार्यकर्ता सवार थे।
नारायणगढ़ में भी निकाली रैली
संजय भंसाली की फिल्म पद्मावत के प्रदर्शन के विरोध में गुरुवार को नारायणगढ़ में करणी सेना एवं विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा नारायणगढ़ बंद का आह्वान किया गया। फिल्म के प्रदर्शन के विरोध में बुधवार दोपहर को नारेबाजी करते हुए एक वाहन रैली भी निकाली गई।
दलौदा में करणी सेना ने निकाली वाहन रैली
राजपूत करणी सेना दलौदा तहसील के द्वारा दलोदा में वाहन रैली निकाली और नगर बंद का आह्वान किया कि पद्मावत फिल्म का विरोध करें।इस वाहन रैली में राजपूत समाज सहित विभिन्न समाजों के कईलोग उपस्थित थे। रैली में सजंय लीला भंसाली के खिलाफ नारेबाजी भी की गई ।
स्कूल, कॉलेज सहित शहर के बाजार बंद कराएंगे बंद
प्रताप सेना के जिलाध्यक्ष योगेंद्रसिंह चुंडावत ने बताया कि इस दौरान स्कूल, कॉलेज, बस, मंडी व सारे व्यवसायों को बंद रखने की अपील की है। सिर्फ इमरजेंसी सुविधाओं को छोड़कर हॉस्पिटल, एंबुलेंस, मेडिकल चालू रहेंगे। शेष पूर्ण तरह बंद रखा जाएगा।
***** महासभा के जिलाध्यक्ष गोपालसिंह राजावत ने भी शहर बंद का समर्थन करते हुए २५ जनवरी को कार्यकर्ताओं के साथ महाराणा प्रताप चौराहा से निकलने वाले रैली में भाग लेने की बात कही है। वहीं सोश्यल मीडिया पर स्कूल, कॉलेज सहित शहर के प्रतिष्ठान बंद करने के मैसेज कईलोगों द्वारा किए जा रहे है। राजपूत समाज के पदाधिकारियों ने भी गुरुवार को आयोजित रैली में भाग लेने के मैसेज संगठन सदस्यों को किए है।
इनका कहना
कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशासन की जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने की प्राथमिकता होगी। किसी भीव्यक्ति को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। जबरन बंद करवाने एवं तोडफ़ोड़ करने वालों के खिलाफ कानून अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ङ्क्षसह ने कहा कि जिले में करणी सेना के बंद के आह्वान के मध्यनजर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। जिले में सभी प्रमुख जगहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। किसी भी परिस्थिति में जबरन बंद कराने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।