मंदसौर
कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। और सात बाइक जप्त की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
थानाप्रभारी अमित सोनी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना पर कालाखेत साठिया बस्ती मंदसौर के यहां कार्रवाई करते हुए आरोपी श्यामलाल पिता देवकरण व्यास निवासी ग्राम पिपलई थाना गंगधार जिला झालावड राजस्थान व आरोपी कन्हैयालाल पिता हीरालाल माली उम्र 33 साल निवासी अमलावद थाना प्रतापगढ़ जिला प्रतापगढ राजस्थान के कब्जे से बाइक जप्त की। पूछताछ में दोनों आरोपी एवं साथी लालू प्रसाद व्यास निवासी देवरिया किलोल थाना गंगधार राजस्थान के साथ अलग-अलग स्थानों से छह बाइक चोरी करना कबूल किया। जिसमें सात बाइक जप्त हो गई और आरोपी की तलाश की जा रही है।
सराहनीय कार्यः
उक्त कार्यवाही में निरी. अमित सोनी, प्र.आर. 121 अर्जुन सिहं, प्र.आर. 648 कमल थावलिया, प्र.आर. 65 नाराय़ण सिंह, प्र.आर. अमित मिश्रा ( डी.एस.बी.) प्र.आर. 400 घनश्याम मालेचा , आर. 173 हरीश यादव , आर. 236 भानुप्रताप सिंह, , आर. 751 योगेश साहू , व आर. 19 जितेन्द्र टाक (डी.एस.बी.), , का सराहनीय योगदान रहा ।