9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

मंदसौर

video पशुपतिनाथ में स्वामी प्रत्याशनंद तो ब्रह्मानंद आश्रम में स्वामी ब्रह्मानंद की पूजा कर लिया आशीर्वाद

पशुपतिनाथ में स्वामी प्रत्याशनंद तो ब्रह्मानंद आश्रम में स्वामी ब्रह्मानंद की पूजा कर लिया आशीर्वाद

Google source verification

मंदसौर.
शहर सहित जिले में सोमवार को गुरु पूर्णिमा पर्व आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया। गुरु भक्तों ने गुरु के चंदणवंदन कर आशीर्वाद लिया। तो कई लोगों ने देवदर्शन भी किए। देवदर्शन और पूजा-अर्चना के बाद गुरु का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे और इसके बाद दिन की शुरुआत हुई। इधर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी दिनभर गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर गुरु की महिमा व महत्ता का दौर चलता रहा। पशुपतिनाथ मंदिर में पूर्णिमा पर दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ देखी और लंबी कतारें लगी रही। इधर पशपुतिनाथ मंदिर में गर्भगृह में पहुंचकर भक्तों ने बाबा का अभिषेक करते हुए आशीर्वाद दिया।


प्रत्यक्षानंद महाराज का अभिषेक कर नवाया शीश
पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में स्वामी प्रत्यक्षानंद महाराज की प्रतिमा का अभिषेक करते हुए पूजा-अर्चना करते हुए पूर्णिमा पर्व मनाया गया। प्रत्यक्षानंद महाराज पशुपतिनाथ मंदिर के प्रतिष्ठाता थे। ऐसे में पूर्णिमा को विशेष रुप से गुरु पूजन प्रतिमा पर होता है। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक यशपालङ्क्षसह सिसौदिया, चेतन्य आश्रम के संत सहित अन्य भक्त मौजूद थे। यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हुए शीश नवाया। इसके बाद पशुपतिनाथ का अभिषेक भी किया।
बाबा को शीश नवाने बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त
बाबा पशुपतिनाथ का दर्शन और पूजन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे। दिनभर में २० हजार से अधिक भक्तों ने यहां पहुंचकर दर्शन किए। मंदिर के गर्भगृह में भी प्रवेश मिला। भक्तों की भीड़ के चलते मंदिर में हर और महादेव के जयकारों की गुंज रही। आम तौर पर पूर्णिमा के साथ ही सावन माह की शुरुआत भी मानी जाती है। इसी के चलते मंदिर में इतनी अधिक भीड़ रही।
भक्तों ने समाधि की परिक्रमा कर लिया आशीर्वाद
इधर नालछा माता रोड पर ब्रह्मानंद आश्रम में स्वामी ब्रह्मानंद की प्रमिता व समाधि पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। तो सुरत सहित अन्य जगहों से पहुंच गुरु भक्तों ने परिक्रमा के साथ अभिषेक कर पूजा-अर्चना कर गुरु का आर्शीवाद लिया। आश्रम में दिनभर भक्तों की आवाजाही का क्रम लगा रहा।