मंदसौर.
शहर सहित जिले में रंगों का महापर्व होली का पर्व आस्था व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। बाजार के चौक-चौराहों पर कल होलिका दहन के लिए जहां विशेष तैयारियां की जा रही है तो धुलेंडी से लेकर रंगपंचमी तक निकलने वाली गैर से लेकर अन्य जगहों पर पिचकारी से लेकर रंग-गुलाल की खरीदी भी की जा रही है। रंगों के पर्व को लेकर मंदसौर सहित पूरा जिला भी तैयार है। बाजार में हर ओर रंग पर्व की रंगत हर ओर देखी जा रही है। कल होलिका दहन के साथ ही रंग पर्व की शुरुआत होगी जो जिले में तेरस तक जारी रहेगी। इधर कई दिनों से फूल व गुलाल के साथ फागोत्सव का दौर मंदिरो में जारी है। शहर सहित जिलेभी मं ११०० से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। मंगलवार को होलिका दहन के साथ रंगों के महापर्व की शुरुआत हो रही है। इसे लेकर खास तैयारियंा की गई है। वहीं बुधवार को धुलेंडी पर्व को लेकर जुलूस के साथ गेर भी निकलेगी। जो रंग पर्व के उत्साह को बढ़ाएंगा। शुभ मुर्हूत में अनेक जगहों पर चौराहों से लेकर मोहल्लों व कॉलोनियों से लेकर अन्य स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा।
होलिका दहन की तैयारियां पूरी, कल मनाई जाएगी धुलेंडी
शहर में करीब २५० जगहों पर तो पूरे जिलेभर में ११०० से अधिक स्थानों पर होलिका दहन के साथ पर्व मनाया जाएगा। इस बार त्यौहार को लेकर खास इंतजाम है तो उत्साह पर भी है। मंगलवार को मनाई जाने वाली होली को लेकर तैयारियों का दौर चल रहा है। चौराहों पर होलिका दहन के पूर्व होली को सजाया गया। युवाओं द्वारा होलिका दहन का काम परंपरा के साथ किया जाएगा। इसके बाद धुलेंडी बुधवार को मनाई जाएगी। एक और लोग होली की तैयारियों में आम लोग लगे हुए है तो दूसरी और प्रशासन व पुलिस का अमला भी जिलेभर में सतत निगाह रखने के लिए बल को हर जगहों पर तैनात करेगा। गांवों में भी होलिका दहन के साथ धुलेंडी पर रंग पर्व की मस्ती छाएगी।
१० से ३० प्रतिशत बढ़ी है महंगाई, दिख रहा असर
रंगों के इस पर्व में महंगाई का असर भी देखा जा रहा है। बाजार में पिचकारी से लेकर गुलाल व रंगों में महंगाई १० से ३० प्रतिशत तक बढ़ी हुई देखी जा रही है। बच्चों में पिचकारी को लेकर अधिक उत्साह है तो बड़ों में गुलाल व हर्बल कलर से होली खेलने को लेकर उत्साह है। इस बीच युवा वर्ग भी विशेष तैयारी कर रहा है। शहर के मुख्य चौराहों पर दुकानें सजने लगी हैं। बाजारों में रंगों से लेकर पिचकारी आदि की खरीदारी का दौर भी शुरु हो गया है। शहर के कैलाश मार्ग, बीपीएल चौराहा पर दुकानें सज चुकी है। मंदसौर के साथ ही जिलेभर के बाजारों से लेकर गांव-कब्सों मेंं बाजार में पर्व का उत्साह हर ओर देखा जा रहा है।