
घने कोहरें के बीच हुई जिलेवासियों की सुबह, मानसून की होगी विदाई, अब ठंड की दस्तक
मंदसौर.
शहर में मंगलवार को फिर से मौसम बदला। जिलेवासियों की सुबह भी घने कोहरे की आगाश के साथ हुई। शरद पूर्णिमा के बाद माना जाता है शीतऋतु की दस्तक होती है। ऐसे में पूर्णिमा के बाद घना कोहरा छाया जो मानसून की विदाई के संकेत दिए। अब मानसून की विदाई होगी तो शीतऋतु दस्तक देगी। जिले में इस बार मानसून की अवधि बीतने के बाद भी पखवाड़े भर तक मानसून सक्रिय रहा। ऐसे में सामान्य से १० इंच अधिक बारिश इस बार जिले में हुई। ऐसे में माना जा रहा है कि ठंड भी इस बार कड़ाके की रहेगी। मंगलवार को सुबह १० बजे तक घना कोहरा छाया रहा। हाईवे से लेकर ग्रामीण अंचल के रुट पर बदलते मौसम के बीच कोहरे के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में फिर से एक सिस्टम बारिश का बन रहा है।
बारिश के बाद खुला मौसम, कोहरा छाया रहा
बारिश के बाद अब मौसम साफ हो रहा है। मंगलवार को मौसत दिनभर साफ रहा। हालंाकि सुबह सुबह 10 बजे के बाद घना कोहरा छाया रहा। जिले में इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते तीन दिनों तक हुई बारिश के बाद रविवार सोमवार को मौसम सामान्य रहा वहीं आज सुबह घना कोहरा छा गया। मौसम में हो रहे बदलाव के बीच सुबह शाम के तापमान के बीच अंतर बना हुआ है। पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास बना हुआ है। सुबह के समय बसों से लेकर ट्रक चालको के अलावा सब्जी, फल व दुध विक्रेता किसानों को सुबह के समय शहर में आने वाले सफर तय करने में दिक्कत हुई।
बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम
मौसम विभाग के अनुासर एक नया सिस्टम बना है। इससे बारिश की संभावना बन रही है। हवाओं की रफ्तार दक्षिण-पूर्वी होने से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिल रही है। यही सिस्टम ग्वालियर-चंबल में एक्टिव होकर अच्छी बारिश करा रहा है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम एक्टिव होने लगेगा। यह बहुत स्ट्रॉंग है। इस सिस्टम से पहले ओडिशा और फिर छत्तीसगढ़ में बारिश होगी। इसके बाद यह प्रदेश से हाकर गुजरेगा। हालांकि इसका असर जिले में नहीं होगा।
..
घना कोहरा छाया रहा
फोटो एमएन १२०२
बही पाश्र्वनाथ में मंगलवार कोछाया रहा कोहरा 7रू30 बजे तक घना कोहरा छाया रहा सोफिट आगे आने वाले वाहन भी नहीं दिख रहा था कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
....
Published on:
12 Oct 2022 10:30 am
बड़ी खबरें
View Allमंदसौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
