29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदसौर

video जाती हुई गर्मी भी जिलेवासियों को खूब तपा रही, फिर तापमान में आया उछाल

जाती हुई गर्मी भी जिलेवासियों को खूब तपा रही, फिर तापमान में आया उछाल

Google source verification


मंदसौर.
जिले में जाती हुई ग्रीष्मऋतु में लोगों को खूब तपाना शुरु कर दिया है। मई के बाद जून की शुरुआत के साथ ही तापमान में आया उछाल लोगों को तपा रहा है। वहीं पिछले दिनों हुई बारिश के बाद उमस भरी गर्मी का दौर भी बढ़ गया है। उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल है। वहीं अघोषित बिजली की कटौती ने भी आम लोगों की इस गर्मी के दौर में परेशानी को बढ़ा रखा है। मानसून की दस्तक से पहले इन दिनों गर्मी लोगों को खूब परेशान कर रखी है।


आसमान पर बादलों का डेरा, जमी पर तीखी धूप ने किया परेशान
आसमान पर इन दिनों बादलों का जमावड़ा है। दिनभर में कई बार बादल छा रहे है और मौसम बदल रहा है। धूप की आवाजाही के बीच जमीन पर तीखी व चूभने वाली धूप ने गर्मी बढ़ा दी है। तापमान के बढऩे के साथ गर्मी परेशानी का कारण बन गई है। ३८ डिग्री से अधिक अधिकतम तापमान चल रहा है तो न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है।एक बार फिर से रात का तापमान भी बढ़ रहा है। वहीं तेज गर्मी के बीच बिजली की आंखमिचौली का दौर भी जारी है और कटौती ने दिन व रात के समय लोगों की मुसीबत बढ़ा रखी है। मेंटेंनेंस के नाम पर पिछले कई दिनों से कई घंटों की कटौती जिले में हो रही है इसके बाद भी बिजली की ट्रिपिंग का दौर जारी है।


प्री-मानसून एक्टिविटी के बीच उमस की गर्मी ने बढ़ाई परेशानी
प्रदेश के साथ ही जिले में भी इन दिनों प्री-मानसून एक्टिविटी शुरु हो गई है। कभी बादल छा रहे है तो पिछले दिनों बारिश भी हुई। वहीं उमस की गर्मी ने परेशानी बढ़ा रही है। 15 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। राजस्थान-छग में सिस्टम होने से ऐसा मौसम प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी जारी है। मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश के कई शहरों में 15 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसा राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सिस्टम एक्टिव होने से होगा। मानसून की प्रदेश में एंट्री जून के आखिरी सप्ताह तक हो सकती है। अरब सागर में चक्रवात बनने की वजह से मानसून आगे नहीं बढ़ रहा है। इस कारण यह केरल में भी लेट हो जाएगा। तो जिले में भी मानसून के आने में देरी होना बताया जा रहा है।