16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बार-बार बदल रहा मौसम, कभी ठंड, कभी गर्मी, उतार-चढ़ाव का दौर जारी

बार-बार बदल रहा मौसम, कभी ठंड, कभी गर्मी, उतार-चढ़ाव का दौर जारी

2 min read
Google source verification
बार-बार बदल रहा मौसम, कभी ठंड, कभी गर्मी, उतार-चढ़ाव का दौर जारी

बार-बार बदल रहा मौसम, कभी ठंड, कभी गर्मी, उतार-चढ़ाव का दौर जारी

मंदसौर.
जिले में इस बार ठंड के दिनों में लगातार तापमान के उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस बीच इस सीजन में सबसे अधिक कोहरा भी गुरुवार को सुबह छाया रहा। कोहरे की आगोज में सुबह हुई तो कोहरे के बीच धूप भी खिली तो सूरजें की किरणें भी अनोखी दिख रही थी। हवाओं ने जहां ठंड बढ़ाई तो दिन में तेज धूप से बढ़ते तापमान के बीच गर्मी जैसा आलम भी रहा। वहीं फसलों पर जमा ओस की बूंदे देख किसान खुश तो हुई लेकिन अब तक ठंड का असर नहीं होने के कारण अब ङ्क्षचता में डूब गए है। किसानों का कहना है कि अब तक ठंड का असर नहीं दिखा है। ऐसे में आखरी में जब फसल पकने की स्थिति में होगी तब कड़ाके की ठंड और पाला गिरने की आशंका बन रही है। इस स्थिति में किसानों की फसलों में अधिक नुकसान होगा।
मंदसौर जिले में सप्ताह भर से तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को दिन सामान्य रहा दिन का तापमान 24 डिग्री रहा वहीं रात का तापमान 12 डिग्री रहा। इससे पहले 9 दिसंबर को तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया था। गुरुवार को भी तापमान सामान्य रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हैं। इस हफ्ते में 27 दिसंबर के आसपास एक निम्न दाब का विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है। वहीं पहाड़ी क्षेत्री में होने वाली बर्फबारी से हवाए सर्द होगी। दिसंबर से आखरी सप्ताह में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।
तापमान असर से अफीम की फसल पर असर
तापमान के उतार चढ़ाव का असर जिले की अफीम फसल पर भी पड़ रहा हैं। तापमान ने हुई वृद्धि से अफीम के पत्ते पीले पडऩे लगे है। हालांकि अभी फसल एक माह की हुई है। अफीम की फसल लिए ठंडे मौसम की आवश्यकता होती है। तापमान का उतार चढ़ाव फसल पर प्रभाव डाल रहा है।