
नगर पालिका
पत्रिका एक्सक्लूसिव
मंदसौर.
शहर की भारतीय जनता पार्टी की बहुमत नगर पालिका के सभापतियों को बदलने की कवायद चल रही है। चूंकि परिषद सातों सभापति भाजपा के है। लिहाजा, पार्टी सभापतियों के कार्यों का मूल्याकंन कर रही है। इस संबंध में शीघ्र ही भाजपा जिलाध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष, संगठन के नगर पालिका प्रभारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों की बैठक होने वाली है। इस बैठक के बाद जिन सभापतियों का कार्य निराशाजनक रहा या निर्धारित मापदंड नीचे रहा। उन्हें बदला जाएगा।
शहर की नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी का बहुमत है। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही भाजपा के है। इसके अलावा परिषद् में ४० में से २३ पार्षद भाजपा के है। जबकि एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन भी भाजपा को है। वर्तमान में जो सभापति है उनमें स्वास्थ्य समिति सभापति विनोद डगवार, जलकल सभापति पुलकित पटवा, राजस्व समिति के सभापति सुनिता बाहेती, लोकनिर्माण समिति सभापति मुकेश खिमेसरा, गरीब उन्मूलन समिति के सभापति श्रवण रजवानिया, महिला एवं बाल विकास व शिक्षा समिति सभापति लिखिता आशीष गौड़ और सामान्य प्रशासन के सभापति विक्रम भैरवा है। जानकारी के अनुसार कम से कम तीन सभापतियों पर गाज गिर सकती है।
इनके बनने की संभावना
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो सभापति बनाए जा सकते है। उनमें संभावित नामों में दो बार से पार्षद अंगूरबाला करनावत, पार्षद दीपिका जैन, रेखा राजेश सोनी, निरातं बग्गा और सुभाष गुड्डू गड़वाल है।
इनका कहना....
यह बात सही है कि नगर पालिका परिषद् के सभापतियों के कार्यों का मूल्याकंन किया जा रहा है। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी समीक्षा कर रही है। पार्टी स्तर पर ही सभापतियों को बदलने व नए सभापति बनाने का निर्णय लिया जाएगा।
प्रहलाद बंधवार, नगर पालिका अध्यक्ष।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा
नगर पालिका परिषद् के गठन के दौरान ही यह निर्णय लिया था कि समय-समय पर सभापतियों के कार्यों का मूल्याकंन किया जाएगा। अब चूंकि नगर पालिका परिषद् का कार्यकाल आधे से ज्यादा हो चुका है। लिहाजा, सभी सभापतियों के कार्यों का मूल्याकंन किया जा रहा है। गुण दोष के आधार पर सभापतियों को हटाया जाएगा। नए सभापति बनाए जाएंगे। इसके लिए शीघ्र ही संगठनस्तर पर बैठक आयोजित होगी। इसमें सभी संबंधित बैठक में शामिल होगें।
देवीलाल धाकड़, जिलाध्यक्ष भाजपा।
००००००००००००००००००००००००००००
Published on:
22 Dec 2017 10:28 pm
बड़ी खबरें
View Allमंदसौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
