सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर
सुबह के विपरीत बाजार बंद होने के बाद सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुआ है। भले ही ऑटो सेक्टर 91.19 अंकों की बढ़त देखने को मिली है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 74.73, आईटी 48.47 और टेक 30.12 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। वहीं गिरावट वाले सेक्टर की बात करें तो बैंक एक्सचेंज 25.99, बैंक निफ्टी 45.50, कैपिटल गुड्स 14.51, एफएमसीजी 54.57, हेल्थकेयर 9.84, मेटल 9.65, तेल और गैस 27.44 और पीएसयू 43.32 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।