3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Akshaya Tritiya: गोल्ड ज्वैलरी पर ये ब्रांड्स दे रहे खास ऑफर, यहां से सस्ते में खरीदे सोना

अक्षय तृतीया पर कई ब्रांड्स आपके लिए खास ऑफर लेकर आए हैं ये सभी ब्रांड्स आफको सस्ते में सोना खरीदने का मौका दे रहे हैं इसमें तनिष्क, पीसी ज्वैलर्स और मालाबार गोल्ड जैसे कई ब्रांड्स शामिल हैं

2 min read
Google source verification

image

Shivani Sharma

May 07, 2019

gold

Akshaya Tritiya: गोल्ड ज्वैलरी पर ये ब्रांड्स दे रहे खास ऑफर, यहां से सस्ते में खरीदे सोना

नई दिल्ली।अक्षय तृतीया ( akshaya tritiya ) या अखा तीज ( akha teej ) हिन्‍दुओं का खास पर्व माना जाता है और इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ज्यादातर लोग आज के दिन सोना या सोने से बने आभूषणों को खरीदते हैं। हमारे समाज में ऐसी मान्यता है कि अगर अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदते हैं तो इससे घर में लक्ष्मी जी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इस मौके पर ग्राहकों के लिए कई बैंक और ज्वैलर्स बेहतरीन ऑफर्स दे रहे हैं। आप भी जल्द ही इन ऑपर्स का फायदा ले लें-


तनिष्क ( tanishq ) दे रहा खास ऑफर

अक्षय तृतीया पर तनिष्क गोल्ड ज्वैलरी आपके लिए एक अच्छा ऑफर लेकर आया है, जिसमें आपको मेकिंग चार्ज पर 25 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा अगर डायमंड ज्वैलरी की बात करें तो उसकी कीमत पर 20 फीसदी तक की छूट मिलेगी। अगर आप खरीदारी करते समय HDFC बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से ज्वैलरी खरीदते हैं तो 5000 रुपए तक का एडिशनल डिस्काउंट दिया जाएगा, लेकिन इस छूट के लिए आपका मिनिमम ट्रांजेक्शन 50000 रुपए तक का होना चाहिए तब ङी आपको ये ऑफर मिलेगा। तनिष्क का यह ऑफर 29 अप्रैल से शुरू हो चुका है और 7 मई 2019 तक वैलिड है। यानी आपके पास सिर्फ आज का दिन का बचा है तो जल्दी खरीदारी कर लें। अधिक जानकारी https://www.tanishq.co.in/offers से ली जा सकती है।


ये भी पढ़ें: Akshaya Tritiya: सोना खरीदते वक्त रहें सावधान, ऐसे करें असली सोने की पहचान


पीसी ज्वैलर्स दे रहा ये ऑफर

इसके अलावा अगर आप पीसी चंद्रा से ऑनलाइन ज्वैलरी खरीदते हैं तो आपको ज्वैलरी पर मेकिंग चार्जेस में 30 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा 22 कैरेट गोल्ड के 3 पेंडेंट्स जीतने का भी मौका मिलेगा। पीसी चंद्रा का यह ऑफर 8 मई 2019 तक वैलिड है। आप 8 मई तक इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।


मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स पर भी मिल रही छूट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ( Malabar Gold & Diamonds ) भी आपके लिए खास ऑपर लेकर आई है, जिसमें आपको गोल्ड ज्वैलरी के मेकिंग चार्ज पर 50 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा डायमंड ज्वैलरी के मेकिंग चार्ज पर भी मालाबार 20 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा।


ये भी पढ़ें: इलेक्शन और सोने में क्या है खास कनेक्शन, चुनाव का अक्षय तृतीया पर पड़ सकता है ये असर


सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स

सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स अक्षय तृतीया पर अपने कस्टमर को 20000 रुपए से कम की ज्वैलरी खरीदने पर 500 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। वहीं 20000 रुपए या इससे ज्यादा की खरीद पर कंपनी की ओर से आपको 1800 रुपए की छूट मिलेगी, लेकिन आपको यह सभी डिस्काउंट ऑनलाइन खरीद पर ही मिलेंगे। ऑफलाइन आप इसका फायदा नहीं ले सकते हैं। सेनको का यह ऑफर 9 मई 2019 तक वैलिड है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App

Story Loader