
Chinese GDP provided support to global markets, Sensex also rise
नई दिल्ली। भले ही चीन की तीसरी तिमाही की विकास दर अनुमान के अनुसार कम रही हो, लेकिन अंतर काफी कम होने और 4.9 फीसदी की विकास दर रहने से एशियाई बाजारों के अलावा दुनिया के सभी बाजारों को राहत पहुंचाने का काम किया है। अगर बात भारत की करें तो सेंसेक्स 40400 अंकों से ज्यादा उठ गया है। वहीं निफ्टी 50 एक बार फिर से 12000 अंकों की ओर तेजी से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। वहीं एचडीएफसी के तिमाही नतीजों के आने से पहले तेजी देखने को मिल रही है। आज एचडीएफसी के अलावा कुछ और कंपनियों के नतीजे आने बाकी है।
सेंसेक्स और निफ्टी में शानदार कारोबार
आज शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। शुक्रवार के बाद यह लगातार दूसरा कारोबारी दिन है जब शेयर बाजार में सुधार देखने को मिला है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 445.28 अंकों की तेजी के साथ 40428.26 अंकों पर कारोबार कर रहा है। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 113.30 अंकों की बढ़त के साथ 11875.75 अंकों पर कारोबार कर रही है। बीएसई स्मॉल कैप 70.13, बीएसई मिड-कैप 39.46 और विदेशी निवेशकों का इंडेक्स सीएनएक्स मिडकैप 80 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है।
बैंकिंग सेक्टर में बड़ी तेजी
आज बैंकिंग सेक्टर में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। बैंक एक्सचेंज 405.09 अंकों की तेजी के साथ कारोबा कर रहा है। वहीं बैंक निफ्टी में 354.25 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है। बीएसई ऑटो 57.44, कैपिटल गुड्स 44.60, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 47.90, बीएसई एफएमसीजी 83.10, बीएसई मेटल 27.36, तेल और गैस 115.64 और बीएसई पीएसयू 67.70 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं फार्मा 25.65, बीएसई आईटी 51.07 और टेक में 17.73 अंकों की गिरावट नजर आ रही है।
बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
पहले बात बढ़त वाले शेयरों की बात करें तो ओएनजीसी के शेयरों में 3.94 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। हाउसिंग डेवलपमेंट फायनांस कॉरपोरेशन 3.12 फीसदी की दर से कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। एनटीपीसी 2.74 फीसदी, एक्सिस बैंक 2.66 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 2.23 फीसदी बढ़त जारी है। गिरावट वाले शेयरों में डिविस लेबोरेटरीज 1.23 फीसदी, सिपला 1.21 फीसदी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस 1.04 फीसदी, यूपीएल 1.00 फीसदी और हीरो मोटोकॉर्प 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
Updated on:
19 Oct 2020, 10:37 AM IST
Published on:
19 Oct 2020, 10:31 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.