6महीने में दूसरी बार हुई कटौती
सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में लगातार छह महीनों में दूसरी बार कटौती देखने को मिली है। इससे पहले अक्टूबर में सीएनजी की कीमत में 1.90 रुपए कटौती देखने को मिली थी। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा गाजियाबाद में यह कटौती 2.15 रुपए किलो की हुई थी। वहीं बात पीएनजी की करें तो दिल्ली में 90 पैसे प्रति घनमीटर की कटौती हुई थी। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 40 पैसे प्रति घनमीटर तक की कटौती देखने को मिली थी।