
बाजार में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)
Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 181 अंक की गिरावट के साथ 77,483.80 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 0.92 फीसदी या 716 अंक की गिरावट के साथ 76,945 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 2 शेयर हरे निशान पर और 28 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इस समय 0.85 फीसदी या 205 अंक की गिरावट के साथ 23,967 पर ट्रेड करता दिखा।
आईटी शेयरों में आज जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी आईटी 3.06 फीसदी की गिरावट के साथ 29,201 पर ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा, निफ्टी मीडिया में 1.56 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.39 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.36 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.90 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.93 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.95 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.80 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.36 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.68 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.34 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.60 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.42 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट एचसीएल टेक, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा में देखी जा रही है। इसके अलावा, सनफार्मा, टीसीएस, इटरनल, बीईएल, एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, एशियन पेंट, पावरग्रिड, एचयूएल, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, एचडीफसी बैंक, आईटीसी, अडानी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, रिलायंस, ट्रेंट, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, टाइटन और बजाज फिनसर्व के शेयर में भी गिरावट देखी जा रही है। इससे इतर महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई और इंडिगो के शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे।
Updated on:
24 Apr 2026 10:26 am
Published on:
24 Apr 2026 10:23 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
