1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीजल के दामों ने तोड़े सारे रिकाॅर्ड, पेट्रोल भी तीन महीने बाद 86 रुपए हुआ पार

देश में आज डीजल की कीमतों में 23 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्घि की गर्इ। वहीं दूसरी आेर पेट्रोल की कीमतों में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गर्इ।

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Sep 01, 2018

Petrol-diesel price

डीजल के दामों ने तोड़े सारे रिकाॅर्ड, पेट्रोल भी तीन महीने बाद 86 रुपए हुआ पार

नर्इ दिल्ली। क्रूड आॅयल की कीमतों में गिरावट के बाद उम्मीद लगार्इ जा रही थी कि सितंबर माह के पहले देश के लोगों को पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों में रहत मिलेगी। लेकिन एेसा नहीं हुआ। डाॅलर के मुकाबले रुपए में रिकाॅर्ड गिरावट की वजह से पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों को बढ़ाया गया। अांकड़ों की मानें ने देश में आज डीजल की कीमतों में 23 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्घि की गर्इ। वहीं दूसरी आेर पेट्रोल की कीमतों में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गर्इ। वहीं पेट्रोल के दाम तीन महीने के बाद 86 के स्तर को पार कर गया। आपको बता दें कि देश में डीजल के दाम में पिछले 32 दिनों में 2.79 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आज पेट्रोल आैर डीजल के दाम में कितनी बढ़ोत्तरी देखने को मिली?

डीजल के कीमतों में वृद्घि जारी
अगर बात पहले डीजल की करें तो आत देश के चारों महानगरों में डीजल के दामों में अधिकतम 23 पैसे प्रति की लीटर बढ़ोत्तरी की गर्इ। अगर बात पहले दिल्ली आैर कोलकाता की करें तो दोनों महानगरों में डीजल के दाम में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गर्इ। जिसके बाद दोनों शहरों में क्रमशः डीजल के दाम 70.42 आैर 73.27 रुपए प्रति लीटर हो गए। वहीं मुंबर्इ में डीजल के दाम में 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गर्इ। जिसके बाद वहां पर डीजल के दाम 74.76 रुपए प्रति लीटर हो गए। वहीं दूसरी आेर चेन्नर्इ में सबसे अधिक 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गर्इ। जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम 74.41 रुपए प्रति लीटर हो गए।

पेट्रोल ने किया 86 के स्तर को पार
वहीं डीजल के बाद अब पेट्रोल के दामों ने आैर सिरदर्द बढ़ा दिया है। देश में तीन महीने बाद दूसरी बार 86 के स्तर को पार कर गया। आंकड़ों की मानें तो आज देश में पेट्रोल के दामों में अधिक 17 पैसे प्रति लीटर की वृद्घि देखने को मिली। आज दिल्ली, कोलकाता आैर मुंबर्इ के दामों में 16 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गर्इ। जिसके बाद तीनों ही शहरों में पेट्रोल के दाम क्रमशः 78.68, 81.60 आैर 86.09 रुपए प्रति लीटर हो गए। वहीं चेन्नर्इ में डीजल के दामों में 17 पैसे प्रति लीटर की वृद्घि देखने को मिली। जिसके बाद वहां पर पेट्रोल के दाम 81.75 रुपए प्रति लीटर हो गए।

32 दिनों में बढ़ गए इतने दाम
अगर पिछले 32 दिनों के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो आर्इआेसीएल वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार देश में डीजल के दामों में अधिकतम 2.79 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं। महानगरों की बात की जाए तो नर्इ दिल्ली नर्इ दिल्ली में डीजल में अब तक 2.60 रुपए प्रति लीटर आैर पेट्रोल में 2.37 रुपए प्रति लीटर तक दाम बढ़ चुके हैं। वहीं कोलकाता में डीजल में 2.69 आैर पेट्रोल में 2.40 रुपए प्रति लीटर तक दाम बढ़े हैं। वहीं बात मुंबर्इ की करें तो डीजल में 2.67 आैर पेट्रोल में 2.33 रुपए प्रति लीटर तक दाम बढ़ाए जा चुके हैं। चेन्नर्इ में सबसे अधिक डीजल में 2.79 आैर पेट्रोल पर 2.49 रुपए प्रति लीटर तक दाम बढ़ चुके हैं।

Story Loader