
दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी, अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा डीजल के दाम
नई दिल्ली। देशभर में बढ़ती पेट्रोल और डीजल के दामों से हाहाकार मचा हुआ है। शुक्रवार से राजधानी दिल्ली समेत देशभर में एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दाम बढ़ाए गए हैं। राजधानी दिल्ली की बात करें तो पेट्रोल की दामों में 22 पैसे प्रतिलीटर बढ़ाया गया तो वहीं डीजल के दामों में 28 पैसे का इजाफा किया गया। राजधानी दिल्ली में 22 पैसे की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल की कीमत 78.52 रुपए प्रति लीटर हो गया तो वहीं 28 पैसे की बढ़ोतरी के साथ राजधानी में पहली बार डीजल ने 70 रुपए को छू लिया। बढ़े हुए दामों के साथ डीजल 70.21 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बता दें कि गुरुवार को ही राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 12 पैसे और डीजल की कीमत में 18 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी की गई थी।
गुरुवार को ही तेल के दामों में हुई थी बढ़ोतरी
आपको बता दें कि आर्थिक नगरी मुंबई में बढ़े हुए पेट्रोल-डीजल के दामों का खासा असर पड़ा है। मुंबई में पेट्रोल के दामों में 21 पैसे की बढोतरी की गई। बढ़े हुए दामों के साथ मुंबई में पेट्रोल की कीमत 85.93 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। तो वहीं डीजल के दामों में 30 पैसे की बढ़ोतरी की गई। मुंबई में बढ़े हुए दामों के साथ डीजल 74.54 रुपए प्रतिलीटर बिक रहा है। बता दें कि इंडियन ऑय़ल कॉर्पोरेशन के मुताबिक गुरुवार को ही दिल्ली में ट्रोल 78.30 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 69.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। बता दें कि राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम अबतक के सबसे उच्चतम स्तर पर है। यदि बीते एक महीने की बात करें तो राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दामों में 2.05 रुपए और डीजल के दामों में 2.018 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है। राजधानी दिल्ली में इस वर्ष अबतक डीजल के दामों में 10 रुपए प्रति लीटर से भी ज्यादा का इजाफा हुआ है।
Published on:
31 Aug 2018 07:50 pm

बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
