
Every year in February, every second earned around 2.5 crores
नई दिल्ली। फरवरी के महीने में शेयर बाजार के निवेशकों की रिकॉर्ड कमाई हो रही है। फरवरी के महीने में बाजार निवेशकों को हरेक सेकंड में 2.5 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। वहीं शेयर बाजार में आज फिर से अच्छी तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 600 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी50 भी 190 अंकों से ज्यादा तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार के जानकारों की मानें तो बजट का असर लगातार देखने को मिल रहा है। दूसरी ओर विदेशी निवेशकों की ओर से भी अच्छी खरीदारी देखने को देखने को मिल रही है।
सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी तेजी
आज शेयर बाजारमें लगातार तेजी देखने को मिल रही है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 617.14 अंकों की तेजी के साथ 51,348.77 अंकों पर बंद हुआ। जबकि आज सेंसेक्स कारोबारी स्तर के दौरान 51,523.38 अंकों पर पहुंचा। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 191.55 अंकों की तेजी के साथ 15,115.80 अंकों पर बंद हुआ। जबकि आज निफ्टी कारोबारी स्तर के दौरान 15,159.90 अंकों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बीएसई स्मॉल कैप 292.65, बीएसई मिड-कैप 292.13 और विदेशी निवेशकों के इंडेक्स सीएनएक्स मिडकैप में 339.10 अंकों की तेजी देखने को मिली।
ऑटो और आईटी सेक्टर में तेजी
| सेक्टर का नाम | तेजी अंकों में |
| बीएसई ऑटो | 744.42 |
| कंज्यूमर ड्यूरेबल्स | 648.31 |
| बीएसई आईटी | 504.23 |
| बीएसई मेटल | 369.87 |
| बैंक एक्सचेंज | 359.61 |
| बैंक निफ्टी | 329.20 |
| कैपिटल गुड्स | 394.36 |
| बीएसई टेक | 245.09 |
| तेल और गैस | 232.58 |
| बीएसई हेल्थकेयर | 85.99 |
| बीएसई पीएसयू | 90.81 |
बढ़त वाले शेयर्स
| कंपनी | मूल्य | फायदा ( फीसदी में ) |
| महिंद्रा एंड महिन्द्रा | 928.40 | 7.27 |
| हिंडाल्को इंडस्ट्रीज | 278.95 | 6.45 |
| टाटा मोटर्स | 335.95 | 6.35 |
| श्री सीमेंट्स | 28,022.20 | 4.86 |
| जेएसडब्ल्यु स्टील | 417.65 | 3.84 |
गिरावट वाले शेयर्स
| कंपनी | मूल्य | नुकसान ( फीसदी ) |
| ब्रिटैनिया इंडस्ट्रीज | 3,473.70 | 1.92 |
| हिंदुस्तान यूनीलीवर | 2,236.65 | 1.45 |
| कोटक महिन्द्रा बैंक | 1,957.15 | 1.29 |
| डिविस लेबोरेटरीज | 3,781.85 | 1.06 |
| बजाज फाइनेंस | 5,497.70 | 0.74 |
निवेशकों की चांदी
फरवरी के निवेशकों की चांदी हो गई है। मात्र 6 कारोबारी सत्रों में निवेशकों की झोली में 16.75 लाख करोड़ रुपए आ गए हैं। वहीं बात आज की ही करें तो निवेशकों को 2.53 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। वैसे बाजार निवेशकों का फायदा या नुकसान बीएसई के मार्केट कैप से जुड़ा हुआ होता है। 29 जनवरी को बीएसई का मार्केट कैप 1,86,12,644.03 करोड़ रुपए था, जो बढ़कर आज 2,02,87,394.27 करोड़ रुपए हो चुका है। यानी फरवरी के महीने में हर एक सेकंड में 2.5 करोड़ रुपए की ज्यादा कमाई की है।
Updated on:
08 Feb 2021 04:49 pm
Published on:
08 Feb 2021 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबाजार
कारोबार
ट्रेंडिंग
