scriptबसंत पंचमी के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी की भी कीमत बढ़ी, जानिए कितने चुकाने होंगे दाम | Gold and silver price increased on Basant Panchami | Patrika News
बाजार

बसंत पंचमी के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी की भी कीमत बढ़ी, जानिए कितने चुकाने होंगे दाम

सोना 137 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ 47378 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

Feb 16, 2021 / 09:16 am

Saurabh Sharma

नई दिल्ली। बसंत पंचमी के दिन सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। आज से शादियों का सीजन भी शुरू हो जाता है। भारतीय वायदा बाजार में सोना और चांदी में तेजी का माहौल दिखाई दे रहा है। पहले बात सोने की करें तो मौजूदा समय में सोना 137 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ 47378 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि सुबह 9 बजे सोना 47409 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला था। आपको बता दें कि सोमवार को सोना 47241 रुपए पर बंद हुआ था।

वहीं बात चांदी की करें तो आज भी चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। मौजूदा समय में चांदी की कीमत में 541 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी देखने को मिल रही है। जिसके बाद दाम 70670 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं। जबकि आज चांदी 70510 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली थी। सोमवार रात को चांदी के दाम 70129 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुए थे।

Home / Business / Market News / बसंत पंचमी के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी की भी कीमत बढ़ी, जानिए कितने चुकाने होंगे दाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो