25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनवरी के पहले सप्ताह में सोना और चांदी हुए धड़ाम, जानिए कितना हुआ सस्ता

एक सप्ताह में सोना हुआ 1267 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता चांदी की कीमत में 3,892 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Jan 10, 2021

GOLD--शेयर चढ़े तो सोने के दामों में आने लगी नरमी

GOLD--शेयर चढ़े तो सोने के दामों में आने लगी नरमी

नई दिल्ली। नए साल के पहले सप्ताह में सोना और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। भारतीय वायदा बाजार के आंकड़ों को देखें तो एक सप्ताह में सोना 1200 रुपए प्रति दस ग्राम से ज्यादा सस्ता हुआ है। जबकि चांदी की चमक करीब 3900 रुपए प्रति किलोग्राम तक फीकी हुई है। इस गिरावट का सबसे बड़ा कारण शुक्रवार का दिन है। जबकि चांदी के दाम में 6 हजार और सोने की कीमत में 2 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी। जबकि विदेशी बाजारों में सोना 78 डॉलर से ज्यादा टूट गया था। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सोना और चांदी के दाम सप्ताहभर में कितने हो गए हैं।

यह भी पढ़ेंः-राजधानी दिल्ली में 825 दिन की रिकॉर्ड उंचाई पर पेट्रोल की कीमत, जानिए कितने चुकाने पड़ेंगे दाम

सोना भी हुआ सस्ता
- 1 जनवरी को सोने का क्लोजिंग प्राइस 50,224 रुपए प्रति दस ग्राम था।
- 8 जनवरी को सोने का क्लोजिंग प्राइस 48,967 रुपए प्रति दस ग्राम था।
- यानी एक सप्ताह में सोने की कीमत में 1267 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट।
- 8 जनवरी को सोने की कीमत में देखने को मिली थी 2086 रुपए की गिरावट।
- 6 जनवरी को सोना 51,875 रुपए प्रति दस ग्राम के उच्च स्तर पर था।
- 8 जनवरी को सोना 48.818 रुपए प्रति दस ग्राम के निम्न स्तर पर थी।

चांदी के दाम में भारी गिरावट
- 1 जनवरी को चांदी का क्लोजिंग प्राइस 68,123 रुपए प्रति किलोग्राम था।
- 8 जनवरी को चांदी का क्लोजिंग प्राइस 64,231 रुपए प्रति किलोग्राम था।
- यानी एक सप्ताह में चांदी की कीमत में 3,892 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट।
- शुक्रवार को चांदी की कीमत में देखने को मिली थी 6112 रुपए की गिरावट।
- 6 जनवरी को चांदी 71,550 रुपए प्रति किलोग्राम के उच्च स्तर पर थी।
- 8 जनवरी को चांदी 63,719 रुपए प्रति किलोग्राम के निम्न स्तर पर थी।

विदेशी बाजारों में सोना और चांदी
विदेशी बाजारों में बीते सप्ताह सोने के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। एक जनवरी के मुकाबले सोना 8 जनवरी को 66.2 डॉलर प्रति ओंस तक टूट गया। जिसकी वजह से दाम 1835.40 डॉलर प्रति ओंस पर आ गया है। जबकि एक जनवरी को कॉमेक्स पर सोना 1901.60 डॉलर प्रमि ओंस पर था। अगर बात चांदी की करें तो एक सप्ताह में 1.89 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट देखने को मिल चुकी है। एक जनवरी को चांदी कॉमेक्स पर चांदी 1901.60 डॉलर प्रति ओंस पर था। जबकि 8 जनवरी को बाजार बंद होने के बाद चांदी 24.63 डॉलर प्रति ओंस पर पहुंच गई थी।