
आईटी शेयरों में तेजी दर्ज हुई है। (PC: AI)
Stock Market: भारतीय शेयर बाजार आज बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.69 फीसदी या 509 अंक की बढ़त के साथ 74,616 पर बंद हुआ। इस तरह सेंसेक्स में लगातार चौथे दिन तेजी दर्ज हुई है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.68 फीसदी या 155 अंक की बढ़त लेकर 23,123 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान पर और 11 शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी टीसीएस, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, एयरटेल, एचयूएल, सनफार्मा और आईसीआईसीआई बैंक में दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट इंडिगो, ट्रेंट, एसबीआई, अडानी पोर्ट्स और टाइटन में दर्ज हुई।
सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी आईटी में 2.51 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी मेटल में 1.65 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.65 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.23 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.92 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.74 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.15 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.57 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.65 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.26 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.54 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.17 फीसदी और निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.81 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।
भारतीय रुपये में आज तेजी दर्ज हुई है। रुपया आज डॉलर के मुकाबले 0.1 फीसदी बढ़कर 92.98 पर बंद हुआ है।
Updated on:
07 Apr 2026 04:01 pm
Published on:
07 Apr 2026 04:00 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
