
Gold and silver became cheaper, know how much decline
नई दिल्ली। तीन दिन की लगातार तेजी के बाद सोना और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। न्यूयॉर्क से लेकर लंदन और यूरोपीय बाजारों के साथ भारतीय बाजारों में भी सोना और चांदी सस्ता हुआ है। भारतीय वायदा बाजार की बात करें तो सोने की कीमत में 150 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि चांदी की कीमत में सोना 670 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जानकारों की मानें तो सोने की कीमत में और गिरावट देखने को मिल सकती है। कोरोना मामले कम होने और वैक्सीन में प्रगति के कारण ऐसा देखने को मिल सकता है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आज आपको सोना और चांदी की कीमत कितनी चुकानी होगी।
पहले बात सोने की
आज सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। भारतीय वायदा बाजार में सोने की कीमत में 150 रुपए की गिरावट देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से दाम 49290 रुपए प्रति दस ग्राम पर हैं। जबकि आज सोना 49355 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुले थे और 49252 रुपए प्रति दस ग्राम के निचले स्तर पर भी पहुंचे। वहीं गुरुवार को सोना 49448 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं बात चांदी की बात करें तो मौजूदा समय में 670 रुपए की गिरावट के साथ 66630 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। जबकि आज चांदी 67000 रुपए पर खुली थी और 66373 रुपए के निचले स्तर पर पहुंची थी। गुरुवार को चांदी का भाव 67300 रुपए पर बंद हुआ था।
विदेशी बाजारों में सोना और चांदी
न्यूयॉर्क: मौजूदा समय में अमरीकी बाजार में सोना 6.90 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1862.40 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी 1.29 फीसदी की गिरावट के साथ 25.52 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रही है।
लंदन: यूके के बाजार में सोना 3.30 पाउंड प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1358.51 पाउंड प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी 1.50 फीसदी की गिरावट के साथ 18.60 पाउंड प्रति ओंस पर कारोबार कर रही है।
यूरोप: यूरोपीय देशों में सोना 8.02 यूरो प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1529.43 यूरो प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी 1.78 फीसदी की गिरावट के साथ 25.47 यूरो प्रति ओंस पर कारोबार कर रही है।
Updated on:
22 Jan 2021 12:35 pm
Published on:
22 Jan 2021 12:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबाजार
कारोबार
ट्रेंडिंग
