
Gold Rate Today
नई दिल्ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर मांग कमजोर रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के दाम ( gold rate today ) 80 रुपए टूटकर 39,020 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए और चांदी की कीमत ( silver price ) 250 रुपए फिसलकर 44,300 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह सोने के दाम में 480 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट देखने को मिली थी।
विदेशों सोने के दाम में देखी गई तेजी
विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में तेजी रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को सोना हाजिर 3.77 डॉलर प्रति औंस चढ़कर 1463.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 1.80 डॉलर चढ़कर 1,460.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी 0.04 प्रतिशत बढ़कर 16.60 डॉलर प्रति औंस पर रही।
स्थानीय बाजार में सोने के दाम में गिरावट
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 80 रुपए की गिरावट के साथ 39,020 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 38,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए टूटकर 30,200 रुपए पर रही। चांदी हाजिर 250 रुपए लुढ़ककर 44,300 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा 219 रुपए की गिरावट लेकर 43,326 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली 10-10 रुपए गिरकर क्रमश: 910 रुपए और 920 रुपए प्रति इकाई पर रहे।
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम:- 39,020 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम:- 38,850 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम:- 44,300 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम:- 43,326 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई:- 910 रुपए सिक्का
बिकवाली प्रति इकाई:- 920 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम:- 30,200 रुपए
Updated on:
09 Dec 2019 05:45 pm
Published on:
09 Dec 2019 05:44 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
