
तीन महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोना, 500 रुपएं प्रति किलो सस्ती हुई चांदी
नई दिल्ली। स्थानीय बाजार में आभूषण निर्माताओं की ओर से उठाव मजबूत होने से सोना स्टैंडर्ड 110 रुपये चमककर दो मार्च के बाद के उच्चतम स्तर 33,730 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 33,560 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,700 रुपये पर स्थिर रही। चांदी की औद्योगिक मांग उतरने से इसमें गिरावट रही। चांदी हाजिर 500 रुपये लुढ़ककर 37,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी वायदा भी 520 रुपये टूटकर 36,825 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
विदेशी बाजारों में क्या रहा सोना-चांदी का भाव
अमरीका और मेक्सिको के बीच व्यापार युद्ध के समाधान को लेकर समझौते की संभावना बनने से विदेशों में सोना हाजिर 14.12 डॉलर टूटकर 1,326.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमरीकी सोना वायदा भी 15.40 डॉलर की गिरावट में 1,330.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि पिछले सप्ताह 14 महीने के उच्चतम स्तर को छूने वाले सोने की चमक अमेरिका और मेक्सिको के बीच व्यापार युद्ध को लेकर जारी वार्ता के कारण फीकी पड़ी है। व्यापार युद्ध का तनाव कम होने से सुरक्षित निवेश के रूप में पीली धातु का आकर्षण कमजोर पड़ा है और इसकी कीमतों में गिरावट आयी है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चाँदी हाजिर भी 0.23 डॉलर टूटकर 14.74 डॉलर प्रति औंस रह गयी।
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे :-
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,730
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 33,560
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 37,850
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,825
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,700
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.
Published on:
10 Jun 2019 03:38 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
