
मोदी 2.0 के 50 दिन, निवेशकों को 9 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान
नई दिल्ली। जब से शेयर बाजार ने इकोनॉमिक रिफॉर्म के लिए कई घोषणाएं की हैं, तब से साफ लग रहा था कि बाजार में एक बार फिर से रौनक लौटेगी। कुछ समय के लिए लौटी भी। उसके बाद फिर से सरकार और बाजार निवेशकों को झटका लगा है। बीते कुछ समय से क्रूड ऑयल की कीमतों और रुपए की गिरावट ने देश की मोदी सरकार को एक बार फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर ऐसा क्या किया जाए कि इकोनॉमी दुरुस्त हो जाए और बाजार में रौनक लौट आए। अगर बात मौजूदा सप्ताह के चार कारोबारी दिनों की करें तो सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बड़ी गिरावट में हैं। वहीं बैंकिग और ऑटो सेक्टर से भी निवेशकों को काफी नुकसान हो चुका है। अगर बीते चार दिनों में निवेशकों के ऑवरऑल नुकसान की बात करें तो करीब 4 लाख करोड़ रुपए हो चुका है। आइए आपको भी बताते हैं कि बीते चार दिनों के कारोबारी दिन क्या बयां कर रहे हैं...
सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
पहले बात शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों की करें तो बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स को सप्ताह के बीते चार दिनों में 1291.52 अंकों का नुकसान हो चुका है। 13 सितंबर को सेंसेक्स 37384.99 अंकों पर था। जो 19 सितंबर यानी आज 36093.47 अंकों पर आ चुका है। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 में इन कारोबारी दिनों में 371.10 अंकों की गिरावट आ चुकी है। आंकड़ों की बात करें तो 13 सितंबर को 11,075.90 अंकों पर बंद हुआ था। जबकि आज निफ्टी 10,704.80 अंकों पर बंद हुआ है।
चार दिनों में सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट
| बाजार सूचकांक | 13 सितंबर 2019 ( अंकों में ) | 19 सितंबर 2019 ( अंकों में ) | गिरावट ( अंकों में ) |
| सेंसेक्स | 37384.99 | 36093.47 | 1291.52 |
| निफ्टी 50 | 11,075.90 | 10,704.80 | 371.10 |
मार्केट कैप को करीक 4 लाख करोड़ रुपए का नुकसान
बाजार निवेशकों को इस दौरान काफी नुकसान हुआ है। अगर सेंसेेक्स के मार्केट कैप की बात करें तो निवेशकों को करीब 4 लाख करोड़ रुपए का नुुकसान हो चुका हैै। आंकड़ों के अनुसार 13 सितंबर को सेंसेक्स का मार्केट कैप 1,42,42,949.76 करोड़ रुपए था। वहीं 19 सितंबर तक यही मार्केट कैप 1,38,54,439.41 करोड़ रुपए पर आ चुका है। अगर दोनों दिनों के मार्केट कैप के अंतर को देखें तो 4 लाख करोड़ रुपए ही बन रहा है। यही बाजार निवेशकों का नुकसान भी है। जिसकी भरपाई हाल के दिनों में होना काफी मुश्किल है।
मार्केट कैप में भी बड़ी गिरावट
| 13 सितंबर को सेंसेक्स का मार्केट कैप | 19 सितंबर को सेंसेक्स का मार्केट कैप | नुकसान |
| 1,42,42,949.76 करोड़ रुपए | 1,38,54,439.41 करोड़ रुपए | 4 लाख करोड़ रुपए |
सेक्टर्स में नुकसान की कहानी
वहीं बात सेक्टर वाइज बाजार के हालातों की करें तो काफी भयावह है। सबसे ज्यादा नुकसान बैंकिंग सेक्टर को हुआ है। सप्ताह के चारों कारोबारी दिनों में बैंक एक्सचेंज में 1530.85 अंकों की गिरावट आ चुकी है। वहीं दूसरी ओर ऑटो सेक्टर में भी यही देखने को मिल रहा है। सप्ताह में अभी तक ऑटो सेक्टर 993.05 अंक गिर चुका है। वहीं कैपिटल गुड्स 680.63, ऑयल एंड गैस सेक्टर 521.94, फार्मा 311.67, मेटल 292.01, आईटी 217.89 और टेक सेक्टर में 128.05 अंकों की गिरावट आ चुकी है।
सेक्टर्स में भारी गिरावट
| सेक्टर्स | 13 सितंबर ( अंकों में ) | 19 सितंबर ( अंकों में ) | गिरावट ( अंकों में ) |
| बैंक एक्सचेंज | 31681.15 | 30,150.30 | 1530.85 |
| ऑटो | 16541.65 | 15,548.60 | 993.05 |
| कैपिटल गुड्स | 17,422.54 | 16,742.91 | 680.63 |
| ऑयल एंड गैस | 13639.34 | 13,117.40 | 521.94 |
| फार्मा | 13022.70 | 12,711.03 | 311.67 |
| मेटल | 9093.61 | 8,801.60 | 292.01 |
| आईटी | 15968.60 | 15,750.72 | 217.89 |
| टेक | 7765.82 | 7,637.77 | 128.05 |
Updated on:
20 Sept 2019 08:18 am
Published on:
19 Sept 2019 08:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबाजार
कारोबार
ट्रेंडिंग
